Bharat Bandh: 'भारत बंद' के बीच राहुल गांधी का सवाल; प्रधानमंत्री मोदी को लेकर X पर कह दी ये बड़ी बात, पढ़िए

'भारत बंद' के बीच राहुल गांधी का सवाल; प्रधानमंत्री मोदी को लेकर X पर कह दी ये बड़ी बात, मजदूरों-किसानों पर किया पोस्ट, पढ़ें

Rahul Gandhi Question To Pm Modi Over Bharat Bandh by Trade Unions and   Farmers

Rahul Gandhi Question To Pm Modi Over Bharat Bandh by Trade Unions and Farmers

Bharat Bandh: केंद्र सरकार के नए लेबर कोड, VB-G-RAM G एक्ट और US ट्रेड डील के खिलाफ कई ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने आज गुरुवार को देशव्यापी हड़ताल और भारत बंद का आह्वान किया है। केंद्र सरकार की कथित 'मजदूर-किसान विरोधी' नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर हल्ला-बोल किया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का सोशल मीडिया पर एक बयान सामने आया है।

राहुल ने X पर पोस्ट करते हुए चार नए श्रम कोड और VB-G-RAM G (पूर्व मनरेगा) को लेकर कहा है कि सरकार ने मजदूरों और किसानों के भविष्य को नजरअंदाज किया है। राहुल ने आरोप लगाया सरकार ने मजदूरों और किसानों की आवाज को दबाने का काम किया है। राहुल ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजदूरों और किसानों की सुनेंगे या उन पर किसी 'ग्रिप' की पकड़ बहुत मजबूत है?

US ट्रेड डील आजीविका पर चोट

दरअसल राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ''आज देश भर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक की आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर हैं। मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएं उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी। वहीं किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौता (अमेरिका के साथ किया गया) उनकी आजीविका पर चोट करेगा।'' बता दें कि, राहुल गांधी भारत-अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर मुखर रूप से इसका विरोध कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए सरकार की घेराबंदी कर रहे हैं।

राहुल बोले- आख़िरी सहारा भी छिन सकता है

राहुल गांधी ने मजदूरों के बारे जिक्र करते हुए आगे कहा, ''मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आख़िरी सहारा भी छिन सकता है। जब उनके भविष्य से जुड़े फैसले लिए गए, उनकी आवाज़ को नज़रअंदाज़ किया गया।'' राहुल गांधी ने मनरेगा की जगह सरकार द्वारा लाये गए VB-G-RAM G एक्ट का संसद में विरोध किया है। राहुल लगातार VB-G-RAM G एक्ट को मजदूरों के साथ धोखा बता रहे हैं।  

'क्या पीएम मोदी पर किसी 'ग्रिप' की पकड़ बहुत मजबूत है?

राहुल ने अपने पोस्ट में आगे कहा है, ''क्या मोदीजी अब सुनेंगे? या उन पर किसी “grip” की पकड़ बहुत मज़बूत है? मैं मजदूरों और किसानों के मुद्दों और उनके संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा हूं।'' बता दें कि संसद भवन में भी कांग्रेस और विपक्षी सांसदों ने US ट्रेड डील को लेकर प्रदर्शन किया है। जिसमें राहुल गांधी भी शामिल रहे हैं। वहीं विपक्षी सांसदों ने आज किसान संगठनों के ऑल इंडिय बंद के समर्थन में भी एकजुटता जताई है।

Rahul Gandhi Question To Pm Modi