जीरकपुर में नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, रहमत होम्स की 27 अवैध दुकानों पर लगाई सील
Major action by the Municipal Council in Zirakpur
जीरकपुर (मोहाली)। Major action by the Municipal Council in Zirakpur, स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण और पार्किंग क्षेत्र के अवैध कमर्शियल इस्तेमाल पर नगर परिषद जीरकपुर ने सख्त कार्रवाई की है। परिषद की टीम ने रहमत होम्स में करीब 27 दुकानों को सील कर दिया। नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।
इन इमारतों के लिए एस प्लस थ्री का नक्शा पास था, लेकिन पार्किंग के लिए छोड़ी गई जगह को दुकानों में बदल दिया गया था। नगर परिषद की बिल्डिंग इंस्पेक्टर शिवानी गोयल ने बताया कि कार्रवाई कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी के निर्देश पर की गई।
संबंधित संपत्ति मालिकों को पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई करनी पड़ी। इसी दौरान प्राइम स्क्वेयर में नियमों का उल्लंघन करने पर एक शोरूम को भी सील किया गया।
परिषद अधिकारियों के अनुसार पार्किंग क्षेत्र को दुकानों में बदलने से भवन उपनियमों के साथ-साथ लोगों की सुविधा और सुरक्षा पर भी असर पड़ता है। विभाग ने साफ किया है कि स्वीकृत नक्शे से अलग निर्माण, अवैध कमर्शियल इस्तेमाल और नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।