IAS-IPS Transfers: 61 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; गृह मंत्रालय का बड़ा फेरबदल, चंडीगढ़ से 3 अफसरों का ट्रांसफर

61 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; गृह मंत्रालय का बड़ा फेरबदल, चंडीगढ़ से 3 अफसरों का ट्रांसफर, नए कौन आए, देखें लिस्ट

Union Home Ministry Transfers 61 IAS IPS Officers Major reshuffle

Union Home Ministry Transfers 61 IAS IPS Officers

IAS-IPS Transfers: केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने गुरूवार (9 जुलाई) को प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है. दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख से लेकर गोवा, मिजोरम, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, दादर-नगर हवेली, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार में नियुक्त एजीएमयूटी कैडर (AGMUT) के कुल 61 आईएएस और आईपीएस अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं.

जारी आदेश के मुताबिक, एजीएमयूटी के 21 IAS और 40 IPS अफसरों को तब्दील कर उन्हें नई पोस्टिंग दी गई है. यह फेरबदल AGMUT कैडर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासनिक-पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है. आदेश में स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है.

चंडीगढ़ से 3 IPS अफसरों का ट्रांसफर

गृह मंत्रालय के इस फेरबदल के तहत चंडीगढ़ से 3 IPS अफसरों का ट्रांसफर हुआ है. एजीएमयूटी कैडर 2015 बैच आईपीएस मंजीत को चंडीगढ़ से दिल्ली भेजा गया है. इसी तरह 2015 बैच आईपीएस गीतांजलि खंडेलवाल को भी चंडीगढ़ से दिल्ली ट्रान्सफर किया गया है. वहीं 2021 बैच की आईपीएस KM प्रियंका को चंडीगढ़ से तब्दील कर जम्मू-कश्मीर नियुक्त किया गया है. पिछले साल मई 2025 में आईपीएस केएम प्रियंका को दिल्ली से चंडीगढ़ नियुक्त किया गया था.

चंडीगढ़ आए नए IPS अफसर कौन?

गृह मंत्रालय के आदेश अनुसार, इस फेरबदल के तहत एजीएमयूटी कैडर के 2 IPS अफसरों को चंडीगढ़ भेजा गया है. एजीएमयूटी कैडर 2014 बैच के आईपीएस राजेश कुमार शर्मा को जम्मू-कश्मीर से ट्रांसफर कर चंडीगढ़ में नियुक्त किया गया है. इसके अलावा 2018 बैच आईपीएस विनीत कुमार की चंडीगढ़ पोस्टिंग हुई है. आईपीएस विनीत कुमार दिल्ली से तब्दील कर चंडीगढ़ भेजे गए हैं. यानि चंडीगढ़ को अब 2 नए IPS अफसर मिलने जा रहे हैं.

किस आईएएस और आईपीएस अफसर को कहां नियुक्त किया गया है, नीचे विस्तार से लिस्ट देखी जा सकती है.

IAS-IPS Transfers

IAS-IPS Transfers