प्रेम विवाह की जिद में 220 केवी हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अखिलेश यादव ने एसआईटी जांच पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग हरियाणा में बाप ही बना हैवान; 4 साल की बेटी को उठाकर सड़क पर पटका, पहले थप्पड़ लगाए, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने ऑटो खरीदने निकले मजदूर की दोस्त ने की हत्या, मोबाइल और नकदी के लालच में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट बांदा दौरे पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र और सहायता, विभिन्न योजनाओं के तहत किया सम्मानित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर भी जारी है। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान की भी संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने की भी बात कही गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 9 से 11 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, तेज बिजली कड़कने की भी चेतावनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश:मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के इस हिस्से में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 10 और 11 जुलाई को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 15 जुलाई के बीच कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इन दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने 9 से 13 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के निचले हिस्से में जलभराव होने से लोगों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रेम विवाह की जिद में 220 केवी हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा

1000032457

Young woman climbs 220kV high-voltage tower,

साहेबगंज। थाना क्षेत्र के गुलाब पट्टी पंचायत अंतर्गत हिम्मत पट्टी-गुलाब पट्टी चौड़ के समीप गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब नगर परिषद क्षेत्र के गुलाब पट्टी वार्ड 02 की 20 वर्षीय युवती 220 केवी हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर चढ़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद अधिकारियों की सूझबूझ और समझाइश से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, युवती सुबह 8:30 बजे कांटी (मुजफ्फरपुर)-गोपालगंज 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर चढ़ गई, जो कि हिम्मत पट्टी से सटे गुलाब पट्टी पंचायत में है। युवती के चढ़ने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सुबह करीब 9:30 बजे इसकी सूचना साहेबगंज थाना को दी गई। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और युवती के पिता को बुलाकर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरैया एसडीपीओ सुश्री अभिजीत कौर एवं अंचलाधिकारी साहेबगंज पिंकी राय भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने युवती और उसके पिता से बातचीत कर पूरी स्थिति को समझा।

'युवती से करती है प्यार'

युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी एक युवती से प्रेम करती है और उसी से विवाह करने की जिद पर अड़ी है। परिवार ने पिछले वर्ष उसकी शादी कहीं और तय करने का प्रयास किया था, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया था। उसका कहना था कि वह केवल उसी युवती से शादी करेगी, जिससे वह प्रेम करती है।

काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद भी युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। अंत में उसने शर्त रखी कि जिस युवती से वह प्रेम करती है, उससे उसकी फोन पर बात कराई जाए।

पुलिस ने मान ली बात

पुलिस और प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसकी बात मान ली। फोन पर बातचीत होने के बाद युवती का गुस्सा शांत हुआ और वह स्वेच्छा से टावर से नीचे उतर आई।

इसके बाद पुलिस युवती को साहेबगंज थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता, धैर्य और सूझबूझ के कारण एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।