Rohtak News: हरियाणा में बाप ही बना हैवान; 4 साल की बेटी को उठाकर सड़क पर पटका, पहले थप्पड़ लगाए, वीडियो

हरियाणा में बाप ही बना हैवान; 4 साल की बेटी को उठाकर सड़क पर पटका, पहले थप्पड़ लगाए, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

Haryana Rohtak Father Threw 4 Year Daughter on Road Viral Video

Haryana Rohtak Father Threw 4 Year Daughter on Road Viral Video

Rohtak News: हरियाणा के रोहतक में एक बाप ही अपनी 4 साल की बेटी के लिए हैवान बन गया. उसने बेटी संग इस कदर हैवानियत दिखाई, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया. पूरी घटना मौके पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसका वीडियो सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि बच्ची सड़क पर खड़ी हुई रो रही है. इसी बीच सामने से अचानक उसका बाप आता है और गुस्से में उसे मारने लगता है. उसने पहले बच्ची को थप्पड़ लगाए और फिर उठाकर सड़क पर तेजी से पटक दिया. यह देखना दिल दहलाने वाला था.

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना रोहतक की इंदिरा कॉलोनी की है. आरोपी बाप, बेटी के साथ यह हैवानियत करते वक्त शराब के नशे में था. जबकि बच्ची की मां कहीं गई हुई थी. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल इस घटना ने न सिर्फ बाप-बेटी के प्रेम भरे रिश्ते को तार-तार किया है बल्कि इंसानियत को भी झकझोर दिया है. कोई बाप इतना निर्दयी कैसे हो सकता है?

वीडियो

यह भी पढ़ें

हरियाणा में हैवानियत; पिता ने गिनती न आने पर 4 साल की बेटी को मार डाला, बेरहमी से मौत के घाट उतारा, मां घर पर नहीं थी