हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 740 पदों पर होगी नियुक्ति, 10 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

1000032495

Notification for Himachal Police Constable Recruitment 2026 released

शिमला। Notification for Himachal Police Constable Recruitment 2026 released, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने वीरवार को भर्ती अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 दोपहर 12:01 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थी 6 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आवेदन लिंक स्वतः बंद हो जाएगा।

लेवल-3 वेतनमान मिलेगा

भर्ती अभियान के तहत कुल 740 पद भरे जाएंगे। इनमें कांस्टेबल (पुरुष) के 491 पद तथा कांस्टेबल (महिला) के 249 पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-3 (20,200 से 64,000) वेतनमान मिलेगा।

विभिन्न श्रेणियों के लिए वर्गीकरण

आयोग ने जारी विज्ञापन में विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का विस्तृत वर्गीकरण भी जारी किया है। इनमें अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, बीपीएल, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित, होमगार्ड तथा पूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित आरक्षण के अनुसार पद शामिल किए गए हैं।

ऑनलाइन ही होंगे आवेदन

आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन भरने से पहले विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, चयन प्रक्रिया, परीक्षा संबंधी निर्देश तथा अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। 

आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारियां सही और सावधानीपूर्वक दर्ज करें। साइबर कैफे या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी अंतिम सबमिशन से पहले आवेदन का पूरा विवरण जांच लेने की सलाह दी गई है, क्योंकि गलत जानकारी की जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।