मानसून की एक ही बरसात से खुली भाजपा के विकास मॉडल की पोल : सुमित गौड़
Monsoon Rain Exposes the BJP's Development Model
बारिश से स्मार्ट सिटी बनी सिटी ऑफ तालाब : सुमित गौड़
फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ। मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बारिश में धंस गई। शहर के कई इलाकों में जलभराव, टूटी सडक़ें, जाम और बिजली-पानी की किल्लत ने भाजपा के विकास मॉडल की पोल खोलकर दी है। हैरानी की बात तो यह है कि इस बारिश के बाद कोई भी भाजपा मंत्री, विधायक अथवा अन्य जनप्रतिनिधि जनता की सुध लेने तक नहीं जा रहा है, इससे साबित होता है कि भाजपा केवल घोषणाओं की सरकार है, जमीनी स्तर पर इसका विकास पूरी तरह से शून्य है। उक्त वक्तव्य कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने शहर में बारिश से हुए जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। श्री गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 12 सालों के कार्यकाल के दौरान फरीदाबाद में विकास के नाम पर केवल और केवल लोगों को गुमराह किया है। एक ही बरसात ने पॉश सेक्टरों सहित कालोनियों व स्लम एरिया पूरी तरह से तालाब का रुप ले गए है, यह स्माट सिटी सिटी ऑफ तालाब बन गई है, जिले की जनता भाजपा मंत्रियों और विधायकों से जवाब मांग रही है कि आखिरकार कहां विकास है। सुमित गौड़ ने कहा कि फरीदाबाद मेंं केंद्रीय, प्रदेशस्तरीय मंत्रियों की भारी भरकम फौज होने के बावजूद भी बरसात में इस शहर के हालात बद से बदत्तर हो गए है, जो सरकार की नीति और नियत को साफ उजागर करता है। गौड़ ने कहा कि बरसात के चलते जलभराव होने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई, मिनटों का सफर लोगों को घण्टों में तय करना पड़ा और मानसून की एक पहली बरसात ने भाजपा के विकास की सच्चाई भी बयां कर दी। श्री गौड ने कहा कि केवल विकास का ढोल पीटने से विकास नही होता, उसे जमीनी स्तर पर दिखाना भी पड़ता है, इस सरकार में एक ही बरसात में करोड़ो रुपए की सडक़ें धंस रही है, इससे साबित हो गया है कि इस सरकार में केवल केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।