BJP ने पंजाब के अपने सीनियर नेताओं की बैठक बुलाई; दिल्ली में बड़ी मीटिंग, नए प्रधान केवल ढिल्लों समेत ये वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

Punjab BJP Meeting in Delhi Under the Chairmanship of Nitin Nabin

Punjab BJP Meeting in Delhi Under the Chairmanship of Nitin Nabin

Punjab BJP Meeting in Delhi: 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने पंजाब में तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बीजेपी ने दिल्ली में पंजाब के अपने सीनियर नेताओं की एक बड़ी बैठक आज रात बुलाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी प्रमुख नितिन नबीन की अध्यक्षता में यह बैठक होगी. जिसमें बीजेपी के केंद्रीय नेताओं के अलावा पंजाब बीजेपी के नए प्रधान केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, पंजाब के संगठन मंत्री श्रीनिवासलु समेत पंजाब बीजेपी के कई सीनियर लीडर शामिल होंगे। बैठक में पंजाब में संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीतिक चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

केजरीवाल का दावा- पंजाब में AAP अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी; बोले- 4 साल सरकार चलाने के बाद 'एंटी-इनकंबेंसी' नहीं, हमारे काम चर्चा में

बीजेपी ने पंजाब लीडरशिप में किया बड़ा बदलाव

बीजेपी ने पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव किया है। सुनील जाखड़ की जगह केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। केवल ढिल्लों एक सिख चेहरा हैं और बीजेपी का यह बदलाव 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और संगठन को रणनीतिक विस्तार देने के लिए अहम माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि केवल ढिल्लों अपने नेतृत्व में बीजेपी को पंजाब में कितना मजबूत कर पाते हैं?

यह भी पढ़ें-

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से की मुलाकात; BJP छोड़ने और कांग्रेस में वापसी की खबरों के बीच दिल्ली पहुंचे, पंजाब पर बातचीत