Chandigarh Woman Snatching: चंडीगढ़ में महिला से दिनदहाड़े स्नैचिंग, वीडियो; सोने की बालियां लेकर भागा झपटमार

चंडीगढ़ में महिला से दिनदहाड़े स्नैचिंग, वीडियो; सोने की बालियां लेकर भागा झपटमार, पैदल पीछे-पीछे आया, CCTV कैमरे में वारदात कैद

Chandigarh Sector 37 Woman Snatching CCTV Footage Crime News

Chandigarh Sector 37 Woman Snatching CCTV Footage Crime News

Chandigarh Woman Snatching: चंडीगढ़ में झपटमारों का आतंक थम नहीं रहा। शहर में शुक्रवार सुबह स्नैचिंग की एक और वारदात को अंजाम दिया गया। सेक्टर-37 में एक बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां झपट ली गईं। एक अज्ञात शख्स पीछे-पीछे आया और अचानक से महिला पर झपट्टा मार सोने की बालियां लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात ये है कि दिनदहाड़े यह वारदात की गई। पूरी वारदात मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वारदात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें-

डेटिंग ऐप टिंडर पर महिला जज के साथ बड़ा धोखा; जिसे दोस्त बनाया उसने लाखों का चूना लगाया, बदनामी के डर से नौकरानी को पीड़िता बनाया

सामान लेकर घर जा रही थी महिला

स्नैचिंग की यह वारदात उस समय हुई जब बुजुर्ग महिला कुछ सामान लेकर अपने घर जा रही थी। सामने आए वीडियो में दिखता है की महिला सड़क पर चलती चली जा रही है। इसी बीच पीछे से एक शख्स तेजी से महिला की तरफ आता हुआ दिखता है और अचानक से सोने की बालियां कानों से तोड़कर मौके से फरार हो जाता है। इस घटना के बाद महिला हक्का-बक्का रह जाती है और आसपास हड़कंप मच जाता है। सूचना पुलिस को दी जाती है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

चंडीगढ़ की सड़कों पर सावधान होकर चलें

सिटी ब्यूटीफुल में स्नैचिंग अधिक देखने को मिलती हैं। मसलन चंडीगढ़ शहर में स्नैचिंग की वारदातें बढ़ती जा रहीं हैं। बाइक सवार स्नैचरों ने आतंक मचाया हुआ है। अक्सर शहर की अलग-अलग जगहों पर स्नैचर्स किसी न किसी के साथ छीना-झपटी करते हैं और फरार हो जाते हैं। इस दौरान कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं। आलम यह है कि शहर में स्नैचरों के पास चाकू, तमंचे-कट्टे भी हैं। यानि स्नैचिंग के दौरान विरोध करने पर ये आप पर जानलेवा हमला भी कर सकते हैं। लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरुरत है। चंडीगढ़ की सड़कों पर सावधान होकर चलें।

यह भी पढ़ें-

मोहाली में 10वीं मंजिल से नीचे गिरा युवक; कुछ देर तड़पकर मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई खौफनाक घटना, वीडियो आया सामने