BREAKING
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की अपील- 'रिश्वतखोरी खत्म करने के लिए डिजिटल ईज़ी जमाबंदी पोर्टल का करें इस्तेमाल' हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ट्राइसिटी के शहरी विकास में तेजी: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस की नई घोषणाएँ 'कॉकरोच जनता पार्टी' को यूपी में नहीं मिला भाव: दोपहर 2 बजे मुंबई से लखनऊ उतरे अभिजीत दिपके, प्रदर्शनकारियों ने मंच से खदेड़ा; 3 बजे की फ्लाइट से लौटे दिल्ली लुधियाना में केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान: भाजपा गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएगी

पूर्व मंत्री महेश जोशी को बड़ा झटका: राजस्थान हाईकोर्ट ने खारिज की हैबियस कॉर्पस याचिका, जेल में ही कटेंगी रातें

9pmbrs38_mahesh-joshi-bail-in-jjm-scam-case_625x300_03_December_25

Major setback for former minister Mahesh Joshi

Major setback for former minister Mahesh Joshi: राजस्थान की पूर्व मंत्री महेश जोशी को राहत नहीं मिलती दिख रही है. अब राजस्थान हाईकोर्ट से भी पूर्व मंत्री महेश जोशी को राहत नहीं मिली है. जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉर्पस) याचिका खारिज कर दी है. बताया जा रहा है कि इस याचिका को उनके बेटे रोहित जोशी ने दायर की थी. 

जस्टिस उमाशंकर व्यास और जस्टिस अशोक कुमार जैन की खंडपीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि इसके विस्तृत कारणों पर अलग से आदेश जारी किया जाएगा.

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पालन नहीं करने की बात

दरअसल, महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की ओर से याचिका दायर की गई थी. याचिका में रोहित जोशी ने आरोप लगाया था कि उनके पिता की गिरफ्तारी के दौरान आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया और परिवार को गिरफ्तारी के आधारों की लिखित जानकारी नहीं दी गई. उन्होंने अदालत से गिरफ्तारी को अवैध घोषित करते हुए महेश जोशी की तत्काल रिहाई की मांग की थी.

एक ही आधार पर अलग-अलग मंचों पर दायर नहीं की जा सकती

वहीं, राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि इसी मुद्दे पर एसीबी कोर्ट पहले ही महेश जोशी की अर्जी खारिज कर चुकी है. एक ही आधार पर अलग-अलग मंचों पर याचिका दायर नहीं की जा सकती. उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तारी की जानकारी परिवार को समय पर मौखिक और तकनीकी माध्यमों से दे दी गई थी.

गौरतलब है कि एसीबी ने पूर्व मंत्री महेश जोशी को 7 मई को उनके निवास से गिरफ्तार किया था. इसके बाद 11 मई को उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. ट्रायल कोर्ट भी 9 जून को उनकी अर्जी खारिज कर चुकी है.

इस मामले में जल जीवन मिशन में कथित घोटाले के आरोपों की जांच जारी है. इसी केस में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके खिलाफ लगभग 17,500 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई है.