लखनऊ-दिल्ली IndiGo फ्लाइट में बम होने की धमकी; करीब 180 यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत जांच शुरू की
Lucknow Delhi IndiGo Flight Bomb Threat Hoax Breaking News
Lucknow IndiGo Flight Bomb Threat: उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक IndiGo Flight में बम होने की धमकी मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार, टेकऑफ करने से ठीक पहले फ्लाइट में बम होने की जानकारी सामने आई। जिसके बाद एहतियातन विमान को उड़ने से फौरन रोक दिया गया और ग्राउंडेड कर गहनता से जांच-पड़ताल शुरू की गई। IndiGo के इस विमान में करीब 180 यात्री सवार थे। जो लखनऊ से दिल्ली आ रहे थे।
सुरक्षा कर्मियों ने जांच की तो कोई बम नहीं मिला
लखनऊ-दिल्ली IndiGo फ्लाइट में बम होने की धमकी से विमान चालक दल और एयरपोर्ट प्रबंधन तुरंत हरकत में आया। सुरक्षा के मद्देनजर सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद विमान की गहन जांच शुरू की गई। सुरक्षा कर्मियों ने विमान और उसके आसपास के क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली। एयरपोर्ट अधिकारियों ने किसी भी तरह का जोखिम लेने के बजाय पूरी जांच प्रक्रिया को सावधानी के साथ आगे बढ़ाया। विमान में बम होने की आशंका के बीच यात्रियों तथा अधिकारियों के बीच साफ हलचल बढ़ती देखी गई।
हालांकि सुरक्षा कर्मियों की जांच-पड़ताल के दौरान बम होने की धमकी अफवाह साबित हुई। यानि धमकी फर्जी निकली। जांच के बीच कोई भी बम नहीं मिला और न ही किसी प्रकार की बमनुमा संदिग्ध चीज बरामद की गई। धमकी के अफवाह होने पर एयरपोर्ट अधिकारियों राहत के सांस ली। वहीं अब इस पूरी घटना को लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है की बम की फर्जी धमकी देने की शरारत किसने की। स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। घटना को लेकर आगामी बनती कार्रवाई की जा रही है।
सुबह 10:45 बजे रवाना होनी थी फ्लाइट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 180 यात्रियों को लेकर दिल्ली जाने वाली यह इंडिगो फ्लाइट (Lucknow Delhi IndiGo Flight) सुबह 10:45 बजे लखनऊ से रवाना होने वाली थी। इसी बीच विमान के चालक दल को फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। जिसके बाद विमान के क्रू ने एयरपोर्ट प्रबंधन को इस बारे में अलर्ट भेजा। जहां अलर्ट मिलते ही विमान को रनवे पर ही रोककर सुरक्षा कर्मियों ने जांच अभियान शुरू कर दिया।
बढ़ रहा है धमकियों का सिलसिला
इन दिनों धमकियों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। कहीं स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है तो कहीं अदालतों, विमानों, मॉल, क्लब, होटलों को बम से उड़ाने की बात कही जा रही है। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है और हर बार पुलिस टीम और बम स्क्वायड गहन सर्च ऑपरेशन चला छानबीन की कार्रवाई करती है। हालांकि, बार-बार बम होने की सूचना अफवाह ही साबित होती है। मसलन सर्च ऑपरेशन में कोई भी बम नहीं मिलता।
ये सिर्फ डराने की साजिश या कोई बड़ी प्लानिंग?
ये सिर्फ डराने की साजिश है या कोई बड़ी प्लानिंग? फिलहाल तो यह बेहद चिंताजनक और सुरक्षा को लेकर खतरे की स्थिति है। इससे पहले वास्तव में कोई बड़ी घटना हो। पुलिस और जांच-सुरक्षा एजेंसियों को इसे कतई हल्के में नहीं लेना चाहिए और इसे रोकने के लिए कोई ठोस और प्रभावी कदम उठाना चाहिए। अगर कोई इस तरह की शरारत भी कर रहा है तो उसके खिलाफ पुलिस को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिये की नजीर बने और आगे से फिर कोई और ये काम न करे।