सुरिंदर सिंह ने अमृतसर के अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) का संभाला पदभार, पारदर्शी प्रशासन का दिया भरोसा
- By Gaurav --
- Friday, 12 Jun, 2026
Surinder Singh Assumes Charge
सुरिंदर सिंह ने अमृतसर में अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह तरनतारन में अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि सुरिंदर सिंह अमृतसर में अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
सुरिंदर सिंह ने कहा कि सभी लोगों के कार्यों का निपटारा बिना किसी देरी के निष्पक्षता के साथ किया जाएगा और किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपना कार्य करवाने में कोई कठिनाई या समस्या आती है, तो वह बिना किसी झिझक के उनसे सीधे संपर्क कर सकता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति तक समय पर और बिना किसी भेदभाव के पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।