आज होगा बड़ा फैसला; संजीव अरोड़ा को मिलेगी जमानत या बढ़ेगी मुश्किल?
BREAKING
लखनऊ-दिल्ली IndiGo फ्लाइट में बम होने की धमकी; करीब 180 यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत जांच शुरू की दोस्ती की मिसाल, मौत भी जुदा न कर सकी: महेंद्रगढ़ हाईवे हादसे में विजयनगर के दोनों दोस्तों की एक साथ मौत, उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार यूपी में एनडीए के भीतर सीटों की जंग: सहयोगी दलों की महत्वाकांक्षा ने बढ़ाई भाजपा की बेचैनी, पीएम मोदी के 'झालमुड़ी' संकेत से सुलझेगा मिशन-2027? बिजनौर में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: पत्नी ने मायके से लौटने से किया इनकार, पति ने जहर खाकर दी जान सीएम योगी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

आज होगा बड़ा फैसला; संजीव अरोड़ा को मिलेगी जमानत या बढ़ेगी मुश्किल?

10_08_536088916sanjeev-arora-ll

Will Sanjeev Arora get bail, or will his troubles mount?

लुधियाना/चंडीगढ़: Major decision today:- पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर आज अहम फैसला आ सकता है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर गुरुग्राम की विशेष अदालत में सुनवाई होनी है।

ईडी ने संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। पिछली सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब आज विशेष अदालत यह तय करेगी कि संजीव अरोड़ा को जमानत दी जाएगी या उनकी न्यायिक हिरासत जारी रहेगी। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले पर राजनीतिक और कानूनी हलकों की नजरें टिकी हुई हैं। अदालत के फैसले के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया स्पष्ट होगी।