3 साल 10 माह की नितिक्षा ठाकुर ने बनाया रिकॉर्ड, महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् पाठ से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम
- By Gaurav --
- Monday, 27 Jul, 2026
3-Year-10-Month-Old Nitiksha Thakur Enters
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की तहसील घुमारवीं के ग्राम देहरा की नन्ही प्रतिभा नितिक्षा ठाकुर ने महज 3 वर्ष 10 माह की आयु में महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् का शुद्ध एवं प्रभावशाली पाठ कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
नितिक्षा, नितिन कुमार और दीक्षा कुमारी की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से माता-पिता के साथ-साथ दादा मुख्त्यार सिंह, दादी नीलम देवी तथा परिवार के अन्य सदस्य बेहद गौरवान्वित हैं। परिजनों ने बताया कि उनके पड़दादा स्वर्गीय खजाना राम स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं।
परिवार के अनुसार, नितिक्षा को बचपन से ही धार्मिक श्लोकों के प्रति विशेष रुचि रही है। नियमित अभ्यास और परिवार के मार्गदर्शन से उन्होंने इतनी कम उम्र में यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
नितिक्षा की इस सफलता पर पूरे परिवार, ग्राम देहरा, तहसील घुमारवीं और जिला बिलासपुर में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।