श्रद्धालुओं से भरी निजी बस बाबा बालक नाथ में दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, सात घायल

1000271599

Private bus carrying pilgrims meets with accident

अमृतसर से दियोटसिद्ध-शाहतलाई दर्शन के लिए आई थी बस, जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा- डीसी 

अर्थ प्रकाश /अजय मल्होत्रा,बिलासपुर, 27 जुलाई। Private bus carrying pilgrims meets with accident, अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध एवं शाहतलाई दर्शन के लिए आई श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस रविवार को बाबा बालक नाथ  में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में कुल 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों ने उपचार के दौरान बरसर अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से एक घायल को पीजीआई चंडीगढ़ तथा दो घायलों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है। इसके अतिरिक्त चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार बरसर अस्पताल में चल रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

राहुल कुमार ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता सभी घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करना तथा राहत एवं बचाव कार्य को शीघ्रता से पूरा करना है। जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।