Punjab Vigilance Raid on AIG Ashish Kapoor: एआईजी आशीष कपूर के घर पर विजिलेंस की जबरदस्त छापेमारी

पंजाब में AIG के घर पर विजिलेंस की दस्तक: मोहाली में टीम कर रही जबरदस्त छापेमारी, चप्पे-चप्पे पर अधिकारियों ने की घेराबंदी

Punjab Vigilance Raid on AIG Ashish Kapoor

Punjab Vigilance Raid on AIG Ashish Kapoor

Punjab Vigilance Raid on AIG Ashish Kapoor : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद यहां आयेदिन किसी न किसी नेता या अधिकारी-कर्मचारी पर विजिलेंस (Police Vigilance Bureau) की गाज गिर रही है| अब ताजी खबर पंजाब पुलिस (Punjab Police) के एक एआईजी (AIG) से जुड़ी हुई है|  

दरअसल, अब पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बेहद चर्चित एआईजी आशीष कपूर (AIG Ashish Kapoor) के घर पर छापा मारा है| विजिलेंस की टीम गुरूवार सुबह एआईजी आशीष कपूर के मोहाली सेक्टर-88 स्थित आलिशान घर पर पहुंची और अपनी छापेमारी की कार्रवाई शुरु कर दी| बतादें कि, विजिलेंस की टीम एआईजी आशीष कपूर के घर का चप्पा-चप्पा छान रही है| अधिकारियों ने पूरे घर की घेराबंदी की हुई है|

एआईजी आशीष कपूर के घर विजिलेंस का छापा क्यों?

हालांकि इस मामले में पर अभी कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है| लेकिन इतना तो पता ही है कि भ्रष्टचार के केस में ही विजिलेंस किसी के यहां पहुँचती है| बताया जा रहा है कि, एआईजी आशीष कपूर पर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप है|

एआईजी आशीष कपूर के घर पर छापेमारी के वीडियोज

रिपोर्ट - सागर पाहवा