Punjab School Bus Accident: पंजाब में स्कूल बस के साथ बड़ा हादसा; ट्रक से भयानक टक्कर, 1 बच्चे की मौत, कई घायल
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

पंजाब में स्कूल बस के साथ बड़ा हादसा; ट्रक से भयानक टक्कर, 1 बच्चे की मौत, कई घायल

Punjab School Bus Accident

Punjab School Bus Accident

Punjab School Bus Accident: पंजाब में एक स्कूल बस बड़े हादसे का शिकार हुई है। अमृतसर में गांव मियांविंड के नजदीक यह हादसा हुआ। बस की एक ट्रक के साथ भयानक टक्कर हो गई। सबसे दुःख की बात यह है कि, हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है। जबकि बस चालक समेत अन्य कुछ बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर हादसे के बाद सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले आसपास के लोगों ने काफी मदद की। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Punjab School Bus Accident
Punjab School Bus Accident

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार,  यह हादसा आज सुबह हुआ। बस अलग-अलग गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी लेकिन जैसे ही मियांविंड से करीब दो किलोमीटर आगे पहुंची। हादसे का शिकार हो गई। बस की ट्रक के साथ टक्कर हो गई।

यह पढ़ें- हरियाणा के पलवल में भयानक हादसा; स्कूल बस और ऑटो में जबरदस्त टक्कर, कई मौतें, मचा कोहराम

 

यह पढ़ें- गांजा पीने वालों को नौकरी; सैलरी 88 लाख रुपए, मगर सिलेक्शन के लिए कंपनी की कुछ शर्तें