पंजाब में फिर बड़ा एक्शन: रोपड़ में अवैध खनन पर इस अफसर को किया गया सस्पेंड, गुस्से में नजर आये मंत्री हरजोत सिंह बैंस

पंजाब में फिर बड़ा एक्शन: रोपड़ में अवैध खनन पर इस अफसर को किया गया सस्पेंड, गुस्से में नजर आये मंत्री हरजोत सिंह बैंस

Punjab Ropar Mining Officer Suspended

Punjab Ropar Mining Officer Suspended

Punjab Ropar Mining Officer Suspended : पंजाब में जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तबसे अलग-अलग सरकारी विभागों में कार्यरत न जाने कितने अधिकारियों- कर्मचारियों पर भ्रष्टाचारी को लेकर गाज गिर चुकी है| उन्हें सीधा सस्पेंड कर दिया गया है| वहीं, ऐसा ही एक्शन अब एक बार फिर से देखने को मिला है| पंजाब के रोपड़ में अवैध खनन पर एक एक्सियन पुनीत शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है| पुनीत शर्मा पर अवैध खनन कराने के आरोप लगे हैं|

बतादें कि, खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आदेश पर यह बड़ी कार्रवाई हुई है| बताया जाता है कि, विभाग के पास लगातार अवैध खनन को लेकर सूचना पहुंच रही थी| जिसके बाद में खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस मामले को खुद संज्ञान में लिया और कार्रवाई कर दी| बताते हैं कि, बरसात के समय में खनन पर पाबंदी लगाई गई है| लेकिन इसके बावजूद रात में खनन का काम चल रहा था|

हाल ही में रोपड़-मोहाली के एक अन्य माइनिंग अफसर पर गिरी थी गाज...

बतादें कि, पंजाब में अवैध खनन एक बड़ा और गर्म मुद्दा है| इसीलिए माइनिंग पर भगवंत मान सरकार की खास नजर है| खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस आयेदिन एक्शन में दिख रहे हैं और इस विभाग से जुड़े सभी अधकारियों को हिदायत दे रहे हैं| इधर, अभी हाल ही में रोपड़-मोहाली के एक अन्य माइनिंग अफसर को सस्पेंड कर दिया गया था। इसी प्रकार से और भी कई माइनिंग अफसर अबतक सस्पेंड किये जा चुके हैं|

नंबर भी जारी किया जा चुका...

अवैध माइनिंग रोकने और उसपर एक्शन लेने के लिए इस टोल फ्री नंबर को जारी किया गया है| नंबर है 1800 180 2422| बतादें कि, इस नंबर पर पंजाब के लोग अवैध माइनिंग की सूचना के साथ इस विभाग से जुड़ी खुद को पेश आने वाली समस्या की शिकायत भी कर सकते हैं| पंजाब के लोग रेत मफियाओं की सूचना इस नंबर पर दे सकते हैं|