Punjab New CM Bhagwant Mann News

Punjab New CM: पंजाब के राज्यपाल से मिले भगवंत मान, मंत्रिमंडल के बारे में दिया ये बयान

Punjab New CM Bhagwant Mann News

Punjab New CM Bhagwant Mann News

Punjab New CM : पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है और अब भगवंत मान पंजाब के नए सीएम बनने जा रहे हैं| वहीं, शनिवार को भगवंत मान ने चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है|

यह पढ़ें - भयंकर! शख्स को छूकर निकल गई मौत, कुछ और देरी होती तो टुकड़ों में बंट जाता... देखिये रेलवे क्रॉसिंग का ये हिला देने वाला video

भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा है और पंजाब में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उन्होंने मुझसे कहा कि हम जहां भी शपथ ग्रहण समारोह करना चाहते हैं, उन्हें बता दें। राज्यपाल ने हमसे शपथ समारोह का स्थान और समय पूछा, मैंने बताया शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में 16 मार्च को दोपहर 12:30 बजे शपथ समारोह होगा|

वहीं, भगवंत मान ने कहा कि उनके शपथ समारोह में पंजाब भर के घरों से लोग आएंगे, लोग इस दौरान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे| इधर, नई कैबिनेट के बारे में बात करते हुए भगवंत मान ने कहा हमारे पास एक अच्छा कैबिनेट होगा, ऐतिहासिक निर्णय होंगे, जो पहले कभी नहीं किए गए, लेकिन अब किए जाएंगे। पर इसके लिए इंतजार करना होगा| बतादें कि, 16 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान का अरविन्द केजरीवाल के साथ पंजाब में 13 मार्च को एक रोड शो होगा|

देखें पंजाब का पूरा रिजल्ट.....

बतादें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड 92 सीटों पर जीत हासिल की है| जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस बहुत पीछे 18 सीटें ही जीत पाई है| वहीं, बीजेपी 2 सीटें जीत पाई है| इधर, बसपा के पास 1 और शिरोमणि अकाली दल के पास 3 सीटें आईं हैं| बतादें कि, पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं| बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 59 सीटों की जरुरत पड़ती है| इसलिए बम्पर बहुमत से आप ने पंजाब में अपनी सरकार बना ली है|