Punjab New CM Bhagwant Mann
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

तारीख का ऐलान, आ रहे हैं मान... भगवंत कब लेंगे CM पद की शपथ, आ गई खबर

Punjab New CM Bhagwant Mann

Punjab New CM Bhagwant Mann

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है और अब भगवंत मान पंजाब के नए सीएम बनने जा रहे हैं| वहीं, भगवंत मान सीएम पद की शपथ कब लेंगे, इसका भी ऐलान कर दिया गया है| बतादें कि, भगवंत मान 16 मार्च को CM पद की शपथ लेंगे| वहीं, साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान का अरविन्द केजरीवाल के साथ पंजाब में 13 मार्च को एक रोड शो होगा|

शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल भी .....

बताया जाता है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल की भी मौजूदगी रहेगी| बतादें कि, भगवंत मान CM पद की शपथ अलग अंदाज में ले रहे हैं| भगवंत मान ने ऐलान किया है कि वह शहीद भगत सिंह के गांव खटकरकलां में सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे|

दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात की....

बतादें कि, जीत हासिल करने के बाद शुक्रवार सुबह ही भगवंत मान दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे| दिल्ली पहुंचकर मान ने अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया| इसके बाद दोनों नेता गले मिले|

सीएम बनने वाले भगवंत मान ने क्या कहा?

भगवंत मान का कहना है कि हमें मिलकर पंजाब चलाना है, पहले पंजाब बड़े-बड़े दरवाजे वालों घरों से चलता था परन्तु आज के बाद पंजाब गांवों से चलेगा, वार्डों से चलेगा, शहरों से चलेगा|

देखें पंजाब का पूरा रिजल्ट.....

बतादें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड 92 सीटों पर जीत हासिल की है| जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस बहुत पीछे 18 सीटें ही जीत पाई है| वहीं, बीजेपी 2 सीटें जीत पाई है| इधर, बसपा के पास 1 और शिरोमणि अकाली दल के पास 3 सीटें आईं हैं| बतादें कि, पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं| बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 59 सीटों की जरुरत पड़ती है| इसलिए बम्पर बहुमत से आप ने पंजाब में अपनी सरकार बना ली है|