पंजाब में 12वीं क्लास की नाबालिग स्टूडेंट से रेप; दरिंदे ने कार से छोड़ने के बहाने जिस्म नोचा, वारदात से पहले नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई

Punjab Ludhiana 12th Class Girl Student Raped Crime News
Ludhiana Girl Student Raped: आज लोग कितना गिर चुके हैं। आएदिन लड़कियों की अस्मत लूटी जा रही है। अब पंजाब के लुधियाना से रेप का घिनौना मामला सामने आया है। जहां 12वीं क्लास की एक नाबालिग स्टूडेंट के साथ रेप किया गया। रेप के बाद पीड़िता की हालत तो स्थिर बताई जा रही है। लेकिन वह बेहद डरी और घबराई हुई है। उसका मेडिकल कराया गया है। साथ ही पुलिस ने शिकायत दर्ज कर रेप करने वाले आरोपी दरिंदे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं।
दरिंदे ने कार से छोड़ने के बहाने जिस्म नोचा
मिली जानकारी के अनुसार, 12वीं क्लास की इस नाबालिग स्टूडेंट के साथ बहाने से रेप किया गया। आरोपी दरिंदे ने कार से छोड़ने का बहाना बनाकर पीड़िता को अपना शिकार बनाया। इससे पहले उसने पीड़िता को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिससे वह नशे की हालत में आ गई और इसके बाद दरिंदा उसका जिस्म नोचता रहा। वहीं वारदात के बाद पीड़िता को किसी सुनसान जगह छोड़कर आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और वह पीड़िता के घर के आसपास ही रहने वाला बताया जा रहा है।
वारदात से इलाके में हड़कंप
फिलहाल इस शर्मनाक वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। खासकर स्कूल आने-जाने वाली लड़कियों और उनके मां-बाप में डर का माहौल देखा जा रहा है। वाकई यह वारदात लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है। अब तो पुलिस की ही ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए कि फिर आगे कोई भी रेप की वारदात करने की हिमाकत न करे। साथ ही लड़कियां भी खुद सुरक्षित महसूस कर सकें।