कोयला खान भविष्य निधि खातों पर मिलेगा 7.6% ब्याज, करीब 4 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ
7.6% interest to be earned on Coal Mines Provident Fund accounts
धनबाद। 7.6% interest to be earned on Coal Mines Provident Fund accounts, कोयला खान भविष्य निधि संगठन ने 8 जुलाई को जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कोयला भविष्य निधि खातों पर 7.6 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। इस निर्णय से देशभर के करीब 4 लाख खाताधारकों को सीधा लाभ मिलेगा।
कोयला मंत्रालय, नई दिल्ली ने 30 जून 2026 को जारी कर ब्याज दर की स्वीकृति सीएमपीएफ बोर्ड की स्वीकृति भेजी थी। मंत्रालय के निर्देश के बाद कोयला खान भविष्य निधि संगठन के आयुक्त कार्यालय ने सभी न्यासी मंडल के सदस्यों को पत्र भेजकर इसकी पुष्टि की।
प्रत्येक सदस्य के खाते में 7.6 फीसदी की दर से ब्याज होगा जमा
संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त निरंजन कुमार मिश्रा ने पत्र में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रत्येक सदस्य के खाते में 7.6 फीसदी की दर से ब्याज जमा किया जाएगा। यह निर्णय आयुक्त के अनुमोदन के बाद लिया गया है।

कोयला मंत्रालय के निदेशक, कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक को भी भेजी गई है।
क्या है कोयला खान भविष्य निधि संगठन
कोयला खान भविष्य निधि संगठन कोयला मंत्रालय के अधीन एक सांविधिक संस्था है। यह देश की कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मियों के भविष्य निधि खातों का संचालन करती है। हर साल सरकार द्वारा तय दर के अनुसार खाताधारकों को ब्याज दिया जाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ब्याज दर में बढ़ोतरी से कोयला क्षेत्र के कर्मियों को राहत मिलेगी और उनकी बचत को बढ़ावा मिलेगा।