पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक यूटी चंडीगढ़ द्वारा पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के निधन पर शोक व्यक्त

पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक यूटी चंडीगढ़ द्वारा पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के निधन पर शोक व्यक्त

Former Union Minister Harmohan Dhawan is no more

Former Union Minister Harmohan Dhawan is no more

चंडीगढ़ 28 जनवरी: Former Union Minister Harmohan Dhawan is no more: पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित, ने पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री हरमोहन धवन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए, श्री पुरोहित ने कहा, ‘‘हरमोहन धवन का निधन शहर के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। समाज, विशेषकर वंचितों और दबे-कुचले वर्ग की भलाई के लिए उनके अथक प्रयासों को आने वाली पीढ़ियों द्वारा हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से राजनीतिक जगत में पैदा हुई कमी को पूरा नहीं किया जा सकता।’’

पुरोहित ने कहा कि दुख की इस घड़ी में, हमारी संवेदना और प्रार्थनाएँ शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और दिवंगत आत्मा के प्रियजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में बल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शाश्वत शांति के लिए प्रार्थना की।

यह पढ़ें:

भारत तिब्बत सीमा पुलिस, क्षेत्रीय मुख्यालय ने 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

अनेकता में एकता का अनूठा दर्शन कराती शोभा यात्रा, 57वें महाराष्ट्र निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारम्भ

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन नहीं रहे, मैक्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस