Punjab Police: पंजाब में 52 पुलिसवाले बर्खास्त; करप्शन के खिलाफ भगवंत मान सरकार का एक्शन, 2 दिन पहले ही DC को किया सस्पेंड
BREAKING
ब्रह्मलीन हुए जैन मुनि अभय कुमार जी महाराज; चंडीगढ़ में शरीर त्यागा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नम हुईं आंखें चंडीगढ़ में तेज रफ्तार Thar का कहर; 2 युवतियों को कुचला, देव समाज कॉलेज के पास यह भीषण हादसा, चालक मौके से भागा हरियाणा IPS पूरन कुमार पंचतत्व में विलीन; भाई और बेटियों ने चिता को दी मुखाग्नि, सुसाइड के 8 दिन बाद हो सका अंतिम संस्कार पहले एयर स्ट्राइक, 12 अफगानियों की मौत, फिर पाकिस्तान में घुसकर तालिबान का हमला, 12 घंटे में क्या क्या हुआ? इंस्टा क्वीन मुस्कान मिश्रा का सियासी करियर खतरे में... सपा ने राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया, महंत राजू दास से मुलाकात बना कारण

पंजाब में 52 पुलिसवाले बर्खास्त; करप्शन के खिलाफ भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन, 2 दिन पहले ही DC को किया था सस्पेंड

Punjab Government Dismissed 52 Policemen For Corruption News

Punjab Government Dismissed 52 Policemen For Corruption News

Punjab Police: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने करप्शन के खिलाफ डंडा चलाना शुरू कर दिया है। अब खबर आ रही है कि, पंजाब पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिसवालों को बर्खास्त कर दिया गया है। यानि नौकरी से ही निकाल दिया गया।

बर्खास्त पुलिसवालों में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के कर्मचारी शामिल बताए जाते हैं। पंजाब DGP गौरव यादव ने कहा कि, किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

2 दिन पहले ही DC को किया था सस्पेंड

पंजाब सरकार लगातार करप्शन पर एक्शन कर रही है। 2 दिन पहले ही मुक्तसर के डीसी राजेश त्रिपाठी को सस्पेंड करने का आदेश जारी हुआ था। डीसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे। जहां भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने के बाद मान सरकार ने बड़ी कार्रवाई की गई। वहीं भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस विभाग को जांच करने का निर्देश भी दिया गया।

और कई अधिकारी भी रडार पर

मुक्तसर डीसी को सस्पेंड किए जाने की कार्रवाई से और कई अधिकारी भी सकते में आ गए हैं। भ्रष्टाचार को लेकर पंजाब के कई अधिकारी रडार पर हैं। जिससे हड़कंप मचा हुआ है।

ध्यान रहे कि, हाल ही में पंजाब सरकार ने एक ऑर्डर जारी कर सभी विभागों के प्रमुख, DC, SSP को ये आदेश दिया था कि किसी भी प्रकार का करप्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।