Punjab Govt Action: पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन; इन 3 अधिकारियों को किया सस्पेंड, बाढ़ आपदा में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज

पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन; इन 3 अधिकारियों को किया सस्पेंड, बाढ़ आपदा में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज, यहां पढ़िए आदेश

Punjab Government Big Action Madhopur Headworks Officers Suspended

Punjab Government Big Action Madhopur Headworks Officers Suspended

Punjab Govt Big Action: पंजाब में बाढ़ आपदा के लापरवाहों पर एक्शन शुरू हो गया है। भगवंत मान सरकार ने माधोपुर हेडवर्क्स गेट टूटने के मामले में जिम्मेदारों पर बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने संबन्धित 3 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड होने वाले अधिकारियों में XEN, SDO और JE जैसे अधिकारी शामिल हैं। सरकार की इस बड़ी कार्रवाई से जलस्त्रोत विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है।

तीनों को चंडीगढ़ अटैच किया

सस्पेंड किए गए XEN, SDO और JE को मुख्य इंजीनियर हेडक्वार्टर चंडीगढ़ अटैच किया गया है। दरअसल, माधोपुर हेडवर्क्स गेट टूटने के चलते लगभग 50 लोग बाढ़ के पानी में फंस गए थे। जिन्हें जद्दोजहद के साथ रेस्क्यू किया गया था। सस्पेंड किए गए संबन्धित अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने समय रहते माधोपुर हेडवर्क्स रखरखाव में लापरवाही दिखाई। जिसके चलते यह हादसा हुआ। गौरतलब है कि, पंजाब में बाढ़ की बड़ी मार पड़ी है। व्यापक नुकसान के साथ कई लोगों की इस आपदा में मौत भी हो गई है।

आदेश

Punjab Government Big Action Madhopur Headworks Officers Suspended