Punjab Congress Candidates- पंजाब में कांग्रेस के आखिरी उम्मीदवार की घोषणा; फिरोजपुर सीट पर इस नेता को मिला टिकट
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंजाब में कांग्रेस के आखिरी उम्मीदवार की घोषणा; फिरोजपुर लोकसभा सीट पर इस नेता को मिला टिकट, सभी 13 उम्मीदवारों को जानिए

Punjab Firozpur Lok Sabha seat Congress Candidate Declared

Punjab Firozpur Lok Sabha seat Congress Candidate Declared

Punjab Congress Candidates: पंजाब में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस ने अब अपने आखिरी उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी है। पार्टी ने फिरोजपुर सीट पर शेर सिंह घुबाया को उम्मीदवार बनाया है। जानकारी के अनुसार, घुबाया अकाली दल से दो बार सांसद रह चुके हैं।

Punjab Firozpur Lok Sabha seat Congress Candidate Declared

 

ज्ञात रहे कि, इससे पहले कांग्रेस ने पंजाब की फिरोजपुर सीट को छोड़ते हुए सभी 12 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। पार्टी हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भी लुधियाना से उम्मीदवार बनाया है।

वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गुरदासपुर से उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसी प्रकार खडूर साहिब से कुलबीर जीरा और आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला को टिकट दिया गया है।

इसी प्राकार कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर सीट से, आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और सांसद धर्मवीर गांधी को पटियाला से, जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू को बठिंडा से, सुखपाल सिंह खैरा को संगरूर से, गुरजीत सिंह औजला को अमृतसर सीट से, अमर सिंह को फतेहगढ़ साहिब से, होशियारपुर से यामिनी गोमर, फरीदकोट से अमरजीत कौर को उम्मीदवार बनाया है।