CM Bhagwant Mann- सीएम भगवंत मान का PM मोदी पर सीधा निशाना, कहा- डिग्रियां नहीं दिखा सकते तो चाय की केतली ही दिखा दें

CM भगवंत मान का PM मोदी पर सीधा निशाना; कहा- डिग्रियां नहीं दिखा सकते तो चाय की केतली ही दिखा दें, जिसमें वो चाय बेचते थे

Punjab CM Bhagwant Mann On PM Modi News Latest Aam Aadmi Party

Punjab CM Bhagwant Mann On PM Modi News Latest Aam Aadmi Party

CM Bhagwant Mann: सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सामूहिक उपवास किया। उपवास के दौरान आप के नेता अलग-अलग जगहों पर एक साथ इकट्ठा भी हुए। वहीं पंजाब में सीएम भगवंत मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां पहुंचे। जहां सीएम मान ने अपने सम्बोधन में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

सीएम मान ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की ताकत और पार्टी को मिल रहे लोगों के समर्थन और प्यार से बीजेपी डरी हुई है। बीजेपी को समझ नहीं आ रहा है कि आम आदमी पार्टी सिर्फ 10 साल में ही राष्ट्रीय पार्टी कैसे बन गई। जबकि बीजेपी को 26 साल बाद जाके कहीं लोकसभा की 2 सीटीं मिली थीं।

सीएम मान ने कहा कि 1958 में बने भारतीय जन संघ से बीजेपी निकली। जिसकी 1984 में 26 साल बाद 2 लोकसभा सीटें आईं थीं। वहीं 1885 में बनी कांग्रेस को 1930 में 45 साल बाद पहला पार्षद मिला। लेकिन आम आदमी पार्टी के पास सिर्फ 10 साल में दो राज्यों में सरकार है। दिल्ली नगर निगम में बहुमत है। गुजरात-गोवा में पार्टी के विधायक हैं। चंडीगढ़ का मेयर पार्टी का है। वहीं पार्टी के 10 राज्यसभा मेंबर हैं।

 

PM मोदी अपनी चाय की केतली ही दिखा दें

सीएम मान ने पीएम मोदी की शैक्षणिक डिग्रियों पर भी तंज़ कसा। सीएम मान ने कहा कि, पीएम मोदी अपनी शैक्षणिक डिग्रियां नहीं दिखा सकते तो अपनी चाय की केतली ही दिखा दें। जिसमें वो चाय बेचते थे। सीएम मान ने कहा कि झूठ बोलने की हद है। जुमले पर जुमले फेंके जा रहे हैं। लेकिन लोग झूठ और झूठ के जाल में अब नहीं फंसेंगे।

PM मोदी के भ्रष्टाचारी वाले बयान पर CM मान का पलटवार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि, पीएम मोदी जहां-कहां भी जाते हैं। वहां जाकर कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को छोड़ूंगा नहीं. सीएम मान ने कहा कि उनके कहने का मतलब है कि, 'भ्रष्टाचारियों को छोड़ूंगा नहीं, BJP में शामिल कर लूंगा'। सीएम मान ने कहा कि, इनके पास भ्रष्टाचारियों को धोने की वॉशिंग मशीन है। उसमें धो लेते हैं।