Punjab CM Bhagwant Mann 3 Big Announcements on Teachers Day

पंजाब के CM भगवंत मान की 3 बड़ी घोषणाएं: बोले- टीचर्स डे के खास मौके पर दे रहा हूं खुशखबरियां, देखें किन लोगों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

Punjab CM Bhagwant Mann 3 Big Announcements on Teachers Day

Punjab CM Bhagwant Mann 3 Big Announcements on Teachers Day

Punjab CM Bhagwant Mann 3 Big Announcements on Teachers Day : टीचर्स डे के खास मौके पर पंजाब के CM भगवंत मान ने 3 बड़ी घोषणाएं की हैं| सीएम मान की ये तीनों घोषणाएं शिक्षा और खासकर शिक्षकों को लेकर हैं| बतादें कि, सीएम भगवंत मान ने ट्विटर पर लाइव आकर इन तीन बड़ी घोषणाओं की जानकारी दी है| मान बोले टीचर्स डे के खास मौके पर मैं खुशखबरियां देने जा रहा हूं|

CM भगवंत मान की पहली बड़ी घोषणा

अपनी पहली बड़ी घोषणा में CM भगवंत मान ने जानकारी दी कि पंजाब के सारे सरकारी स्कूल-कॉलेजों में अब गैस्ट फैकल्टी टीचर्स की भर्ती की जाएगी| मान ने बताया कि ऐसा फैसला इसलिए लिया गया है ताकि अध्यापकों की कमी पूरी की जा सके और शिक्षा पर कोई असर न पड़े| मान ने बताया कि जल्द ही इस बारे पंजाब सरकार अधिसूचना जारी करेगी|

CM भगवंत मान की दूसरी बड़ी घोषणा

अपनी दूसरी बड़ी घोषणा में CM भगवंत मान ने जानकारी दी कि पंजाब के सारे कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में UGC के 7वें पे कमीशन को लागू करने का निर्णय लिया गया है| इसकी सारी शर्तें लागू होंगी। ये पे कमिशन 1 अक्तूबर 2022 से लागू हो जाएगा| जिसके बाद इस पे कमिशन के हिसाब से शिक्षकों को सैलरी मिलेगी| मान ने बताया कि जल्द ही इस बारे पंजाब सरकार अधिसूचना जारी करेगी|

CM भगवंत मान की तीसरी बड़ी घोषणा

अपनी तीसरी बड़ी घोषणा में CM भगवंत मान ने जानकारी दी कि पंजाब के कॉलेजों में 18 से 20 साल से जो गैस्ट फैकल्टी टीचर्स पढ़ा रहे हैं उनके मानदेय-भत्ते में भी सम्मानजनक बढ़ोतरी की जाएगी| मान ने बताया कि जल्द ही इस बारे पंजाब सरकार अधिसूचना जारी करेगी|

मैं समझता हूं शिक्षकों की अहमियत- सीएम मान

बतादें कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन की शुरुआत ही शिक्षकों की तारीफ से की| सीएम मान ने कहा कि शिक्षकों का योगदान जीवन में बहुत ज्यादा होता है| मां-बाप के बाद एक बच्चे की जिंदगी में ज्ञान देने का सबसे अहम रोल एक शिक्षक ही निभाता है| वाकई शिक्षक विद्या दान करके सबसे बड़ा काम कर रहे हैं|

सीएम मान ने कहा कि पंजाब के भविष्य और उसकी नींव को मजबूत करने वाले शिक्षकों को टीचर्स डे की बहुत-बहुत बधाई| वहीं, सीएम मान इस बीच अपने पिता को याद करना नहीं भूले| मान ने कहा कि टीचर्स डे मेरे लिए इसलिए और ज्यादा खास मायने रखता है क्योंकि मैं खुद एक शिक्षक का बेटा हूं।

CM भगवंत मान का वीडियो