Punjab Cabinet Meeting: CM मान ने मंत्रियों संग की बैठक, इन अहम फैसलों की दी जानकारी

Punjab Cabinet Meeting: CM मान ने मंत्रियों संग की बैठक, इन अहम फैसलों की दी जानकारी

Punjab Cabinet Meeting

Punjab Cabinet Meeting

Punjab Cabinet Meeting :  पंजाब में गुरूवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई| इस बैठक में कई अलग-अलग मुद्दे चर्चा के लिए लाये गए| जिन पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई| वहीं, तमाम मुद्दों को लेकर बैठक में जो फैसले हुए उसकी जानकारी बाद में सीएम भगवंत मान ने मीडिया से साझा की|

सीएम मान ने पंजाब के किसानों के लिए कहा कि, एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी| किसान चिंता न करें| सरकार मंडियों में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होने देगी| किसी भी कीमत पर उनकी फसल को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। सीएम मान ने आगे बताया कि, फसल की खरीद को लेकर सरकार डिजिटल पॉलिसी लेकर आई है| ट्रकों में जी.पी.एस. ट्रैकिंग सिस्टम की अब व्यवस्था होगी|

वहीं, मान ने किसानों से अपील की कि वह पराली न जलाएं| इसके बदले उन्हें प्रति एकड़ मुआवजे की मांग केंद्र से की गई है| बाकि पंजाब और दिल्ली की सरकार इसमें अपना योगदान देगी| लगभग 2500 रूपए प्रति एकड़ किसानों को देने की तैयारी की जा रही है| इसके साथ ही सीएम मान ने एक और अन्य जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त को अपनी सजा पूरी कर चुके 100 के करीब कैदियों को रिहा किया जाएगा।