Punjab Cabinet Big Decisions Latest: पंजाब कैबिनेट में कई बड़े फैसले; 14 हजार से ज्यादा कर्मचारी होंगे पक्के

पंजाब कैबिनेट में कई बड़े फैसले; 14 हजार से ज्यादा कर्मचारी होंगे पक्के, गरीबों के लिए हाउसिंग स्कीम, बजट सत्र की तारीखों का ऐलान

Punjab Cabinet Big Decisions Latest

Punjab Cabinet Big Decisions Latest

Punjab Cabinet Big Decisions Latest: पंजाब में सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले हुए हैं। साथ ही बजट सत्र की तारीखों का भी ऐलान हो गया है। सीएम मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारी जानकारी दी है। सीएम मान ने बताया कि, कैबिनेट बैठक में अलग-अलग विभागों के 14417 कर्मचारियों को पक्का करने का बड़ा फैसला लिया गया है। इसके अलावा फूड ग्रेन पालिसी को भी कैबिनेट में मंजूरी दी गई है।

सीएम मान ने बताया कि, FCI को मंडियों में मजदूरी करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी 25% बढ़ाने की बात भी कही गई थी। लेकिन FCI 20% पर मानी है। इसलिए कैबिनेट में हमने यह फैसला लिया है कि, बाकि 5% पंजाब सरकार देगी। इससे पंजाब सरकार के खजाने पर 7 से 8 करोड़ का असर पड़ेगा।

वहीं, सीएम मान ने जानकारी कि सरकार द्वारा वाटर टूरिज्म पॉलिसी भी लाई जा रही है। क्योंकि पंजाब में वाटर टूरिज्म का काफी स्कोप है। मान ने कहा कि, पंजाब में वाटर टूरिज्म को बढ़-चढ़कर प्रमोट किया जाएगा। इसके लिए अफसरों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। वहीं मान ने बताया कि, पुरानी पेंशन स्कीम पर प्रकिया को आगे बढ़ाते हुए SOP बनाने की मंजूरी दी गई है।

गरीबों के लिए हाउसिंग स्कीम

सीएम मान ने कहा कि, पंजाब में सबके अपने पक्के घर हों, सबके सिर पर छत हो इसके लिए सरकार पंजाब में गरीबों के लिए हाउसिंग स्कीम भी लेकर आ रही है। इस स्कीम के तहत सरकार उनको सस्ते घर देगी।

पंजाब में 10 मार्च को बजट पेश होगा

सीएम मान ने बजट सत्र को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि, पंजाब का बजट सत्र 3 मार्च को शुरू होगा। 10 मार्च को आम आदमी पार्टी की सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। मान ने बताया कि G 20 के चलते बजट सत्र दो हिस्सों में होगा। बजट सत्र का पहला हिस्सा 11 मार्च तक होगा। इसके बाद बजट सत्र की दूसरे हिस्से की कार्यवाही 22 मार्च को शुरू होगी और 23 मार्च को छुट्टी के साथ 24 मार्च तक चलेगी।