पंजाब में मंत्रिमंडल का विस्तार, ये विधायक अब बन गए मंत्री, नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

पंजाब में मंत्रिमंडल का विस्तार, ये विधायक अब बन गए मंत्री, नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

Punjab Bhagwant Mann Cabinet New Ministers

Punjab Bhagwant Mann Cabinet New Ministers

Punjab Bhagwant Mann Cabinet New Ministers : पंजाब में सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ| विस्तार के इस क्रम में पांच विधायकों को पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल किया गया| जो पांच विधायक अब मंत्री बनाये गए हैं उनमें अमन अरोड़ा, इंदरबीर निज्जर, अनमोल गगन मान (महिला), फौजा सिंह सरारी और चेतन सिंह जोड़ा माजरा जैसे नाम शामिल हैं|

मंत्री बने विधायकों की कुंडली... देखें किस क्रम में किसने ली शपथ

1- सबसे पहले अमन अरोड़ा (47 साल) ... अमन अरोड़ा पंजाब में सुनाम विधानसभा क्षेत्र विधायक हैं| इसके साथ ही वह आम आदमी पार्टी की पंजाब राज्य इकाई के सह-अध्यक्ष भी हैं।

2- दूसरे नंबर पर इंदरबीर निज्जर (66 साल)... इंदरबीर सिंह निज्जर पंजाब में अमृतसर साउथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक है|

3- तीसरे नंबर पर फौजा सिंह सरारी (61 साल)... फौजा सिंह सरारी पंजाब  में गुरु हर सहाय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

4- चौथे नंबर पर चेतन सिंह जोड़ा माजरा (55 साल) ... चेतन सिंह जोरमाजरा पंजाब में समाना विधानसभा से विधायक हैं| चेतन सिंह पार्टी की पटियाला जिला ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करते हैं।

5- पांचवें नंबर पर यानि लास्ट में अनमोल गगन मान (32 साल)... अनमोल गगन मान एक पंजाबी सिंगर भी हैं और साथ ही अब आम आदमी पार्टी से एक महिला विधायक हैं| अनमोल गगन मान खरड़ विधानसभा से विधायक हैं।

बतादें कि, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने इन सभी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई| इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री एवं अन्य विधायकों सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे| ध्यान रहे कि, जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी उस समय 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी|

अब मंत्रिमंडल में 14 मंत्री ...

आपको जानकारी दे दें कि, पांच विधायकों के मंत्री बनने के बाद अब पंजाब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा 14 मंत्री काम करेंगे| आपको बतादें कि, पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 18 मंत्री रह सकते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह लाइव भी देखें ...