Punjab Firing News: पंजाब में ASI पर चली गोली, ड्यूटी पर तैनात होने के लिए हो रही थी तैयारी, पर इतने में...

Punjab Firing News: पंजाब में ASI पर चली गोली, ड्यूटी पर तैनात होने के लिए हो रही थी तैयारी, पर इतने में...

Punjab ASI Firing News

Punjab ASI Firing News

Punjab ASI Firing News : पंजाब पुलिस के एक ASI की गोली लगने से मौत हो गई है| दरअसल, यह मामला लुधियाना के जगराओं का है| ASI से खुद ही खुद पर गोली चली| जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया| लेकिन अफसोस कि एएसआई को बचाया नहीं जा सका| उसकी मौत हो गई| मृतक एएसआई का नाम कुलजीत सिंह (50 साल के करीब) है| कुलजीत सिंह क्विक रिस्पांस टीम में तैनात था|

कैसे हुआ यह हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई कुलजीत सिंह के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे थे| इसी दौरान जब वह अपनी गन को चेक करने लगे तो उनसे अचानक गोली चल गई| जो कि उनके सीने में जाकर लगी| इधर, गोली चलने की आवाज से साथी पुलिस कर्मियों न हड़कंप मच गया| जिसके बाद वह मौके पर भागकर जब आये तो देखा कि एएसआई कुलजीत सिंह जमीन पर लहूलुहान पड़े हुए थे| जिसके बाद साथी पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया| लेकिन उनकी मौत हो गई|

रात में होती थी ड्यूटी ...

जानकारी के अनुसार, क्विक रिस्पांस टीम में तैनात एएसआई कुलजीत सिंह की ड्यूटी रात की होती थी| जिस समय उनके साथ हादसा हुआ उनकी ड्यूटी 8 बजे से शुरू होने जा रही थी| बताया जाता है कि, क्विक रिस्पांस टीम में तैनात कोई भी पुलिस कर्मी जब अपनी ड्यूटी पर जाता है तो जाने से पहले हथियार पूरी तरह से चेक करता है कि कहीं कोई कमी नहीं|