Punjab AAP MLA Baljinder Kaur Slap Video Viral

पंजाब में AAP की महिला विधायक पर थप्पड़-बाजी: बातों-बातों में जड़ा गया थप्पड़, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

Punjab AAP MLA Baljinder Kaur Slap Video Viral

Punjab AAP MLA Baljinder Kaur Slap Video Viral

Punjab AAP MLA Baljinder Kaur Slap Video Viral : यह बेहद हैरान करने वाली बात है कि एक महिला विधायक को थप्पड़ मार दिया जाता है| दरअसल. सामान्य महिलाओं को लेकर तो ऐसी घटनाएं सामने आती हैं लेकिन जो एक विधायक है, पावर में है और साथ ही ऐसी घटनाओं को होने से रोक भी सकती है, उस महिला के साथ ऐसी घटना का हो जाना वाकई   चौकाने वाला है| बतादें कि, सोशल मीडिया पर पंजाब से एक वीडियो सामने आया है| वीडियो में एक महिला पर थप्पड़-बाजी की जा रही है| बताया जाता है कि, यह महिला और कोई नहीं बल्कि पंजाब के तलवंडी साबो से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक बलजिंदर कौर हैं| विधायक बलजिंदर कौर को बातों-बातों में थप्पड़ जड़ दिया जाता है|

पति ने ही जड़ा सरेआम थप्पड़

वीडियो में जो शख्स विधायक बलजिंदर कौर को थप्पड़ मार रहा है| बताते हैं कि वह और कोई नहीं बल्कि बलजिंदर कौर का पति सुखराज सिंह है| वीडियो में देखा जा सकता है कि, घर के दरवाजे पर लोगों का मजमा लगा हुआ है| किसी बात पर विवाद चल रहा है| सुखराज सिंह काफी गुस्से में दिखाई देता है| लोग उसे धक्का देकर अंदर करते हुए नजर आते हैं| इसके बाद वह अंदर आकर एक जगह पर बैठ जाता है मगर सुखराज सिंह का गुस्सा शांत नहीं होता है|

वीडियो में आगे दिखता है कि इसी बीच विधायक बलजिंदर कौर भी कुछ बहस करने के लिए सुखराज सिंह के पास आती हैं| इस दौरान सुखराज सिंह कुछ देर तो बात करता है लेकिन थोड़ी ही देर में आपे बाहर होकर बलजिंदर कौर को जोरदार थप्पड़ मार देता है| थप्पड़ मारने पर मौके पर मौजूद लोग सुखराज सिंह को पकड़कर पीछे ले जाते हैं| वहीं, इस घटना के बाद बलजिंदर कौर को रोता हुआ देखा जा सकता है। फिलहाल, घरेलू हिंसा की यह पूरी घटना पास लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो जाती है जो कि अब वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और बड़ी हलचल मचा दी है|

 

मिली जानकारी के मुताबिक, अभी तक विधायक बलजिंदर कौर और उनके पति सुखराज सिंह की तरफ से इस वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है और न ही शिकायत की गई है| लेकिन बताया जा रहा है कि, वीडियो सामने आने के बाद पंजाब महिला आयोग ने जरूर इस पूरी घटना को अपने संज्ञान में ले लिया है और कार्रवाई करने की बात कही जा रही है| बताया जाता है कि, पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा है कि एक महिला विधायक का घरेलू हिंसा का शिकार होना काफी दुखद है। अभी तक यह मामला उनके घर की चारदीवारी में था। लेकिन अब इसका वीडियो पब्लिक प्लेटफार्म पर आ गया है। इससे गलत सन्देश जाएगा|

आम आदमी पार्टी एक बार फिर सुर्खियों में

फिलहाल, इस घटना से पंजाब में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। क्योंकि आम आदमी पार्टी खुद को दूसरों से अलग बताती है। खासतौर से नारी सम्मान के सिलसिले में| अब देखना यह होगा कि आम आदमी पार्टी की सरकार इस घटना पर क्या कदम उठाती है?

शिक्षण क्षेत्र से आईं राजनीति में

बताते हैं कि, विधायक बलजिंदर कौर की सुखराज सिंह से 2019 में शादी हुई थी| बलजिंदर कौर शिक्षण क्षेत्र से राजनीति में आईं| बलजिंदर कौर ने 2009 में पंजाब यूनिवर्सिटी, पटियाला से एम-फिल किया। राजनीति में आने से पहले कौर फतेहगढ़ साहिब के माता गुजरी कॉलेज में अंग्रेजी की प्रोफेसर थीं।