पीयू फायरिंग केस, पंजाब के अमलोह मे मुठभेड़ में शूटर जख्मी
PU Firing Case
पंजाब एजीटीएफ और चंडीगढ़ पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन।
पकड़े गए आरोपी के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा और 4 खाली कारतूस,एक क्रेटा कार को भी अपने कब्जे में लिया।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। PU Firing Case: स्थित पीयू में सोपू के एक छात्र नेता पर कथित तौर पर की गई गोलीबारी के मामले में वीरवार को पंजाब एजीटीएफ और चंडीगढ़ पुलिस की टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस की टीम ने पीयू फायरिंग केस मामले में फायरिंग करने वाले आरोपी शूटर को पंजाब स्थित अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब में एक आरोपी का एनकाउंटर कर उसे जख्मी कर दिया। जख्मी हुए शूटर की पहचान जिला फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले जसप्रीत के रूप में हुई है। जख्मी हुए शूटर जसप्रीत को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। पकड़े गया आरोपी शूटर एक गाड़ी में सवार था।पकड़े गए आरोपी के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा और 4 खाली कारतूस,एक क्रेटा कार को भी अपने कब्जे में लिया।आरोपी शूटर को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।और पीयू में की गई फायरिंग के बारे में पूछताछ करेगी।और अन्य के बारे में भी पूछताछ करेगी।

क्या था मामला
जानकारी के अनुसार पता चला कि बीते मंगलवार 17 मार्च शाम करीब सवा 5 बजे एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर दो आरोपी पीयू स्थित बॉटनी डिपार्टमेंट के पास आए थे।और दो राउंड फायर कर फरार हो गए थे। रास्ता पता ना होने के चलते वह राधा कृष्ण मंदिर की पिछली साइड पहुंच गए। यहां से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। मंदिर में घुसने के बाद जब मंदिर के पुजारी ने उनके पहने जूतों का विरोध किया तो उन्होंने मंदिर के पुजारी को पिस्टल दिखाई थी। आरोपियों ने कुछ दूरी पर पिस्टल के बल पर एक मोटर साइकिल पर सवार कपल को रोककर उनका मोटर साइकिल लेकर फरार हो गए थे। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। थाना 11 पुलिस ने दो अलग अलग मामले दर्ज किए थे।