'मिर्जापुर-3' वेब सीरीज मिर्जापुर में शुरू हो गया विरोध, जानिए यहां के लोगों की क्या है आपत्ति?
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

'मिर्जापुर-3' वेब सीरीज मिर्जापुर में शुरू हो गया विरोध, जानिए यहां के लोगों की क्या है आपत्ति?

Mirzapur 3 Web Series

Mirzapur 3 Web Series

मीरजापुर। Mirzapur 3 Web Series: अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष राजपति ओझा ने सदस्यों के साथ नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी को पत्रक सौंपा। इसमें मिर्जापुर वेब सीरीज से जिले की छवि खराब होने पर आपत्ति जताया गया।

सीरीज पर प्रतिबंध न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी

मीरजापुर दरी, कारपेट, मेडिकल एसोसिएशन, अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं श्री पंच दश नाम जूना अखाड़ा के महंत की ओर से दिए गए पत्रक में आपत्ति जताई गई। संगठनों ने सीरीज को प्रतिबंधित करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

जिले की छवि को पहुंच रही ठेस

कहा कि मीरजापुर साहित्यिक, सांस्कृतिक व धार्मिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण जिला है। आचार्य रामचंद्र शुक्ल, प्रेमधन, पांडेय बेचन शर्मा उग्र, बंग महिला जैसे प्रतिष्ठित साहित्य-मनीषियों का कर्मक्षेत्र रहा है। जगत-जननी मां विंध्यवासिनी का विश्व प्रसिद्ध पावनधाम है, जिससे करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। वहीं मिर्जापुर वेब सीरीज से जिले की छवि को ठेस पहुंच रही है।

वेब सीरीज में हिंसा, अपराध और गैंगवार को प्रमुखता दी गई है, जिससे असल मीरजापुर की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। लोग जनपद को भी इसी तरह के अपराध और हिंसा से जोड़कर देखने लगे हैं।

युवा पीढ़ी पर नकारात्मक असर हो रहा है। तीसरा सीजन 5 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। वेब सीरीज सीजन तीन को प्रतिबंधित करने के लिए उचित कदम उठाया जाये। कवयित्री सृष्टि राज, आनंद अग्रहरि रहे।