100 दिन बाद हॉस्पिटल से घर आई प्रियंका-निक की नन्ही परी, एक्ट्रेस ने दिखाई बेटी की पहली झलक

100 दिन बाद हॉस्पिटल से घर आई प्रियंका-निक की नन्ही परी, एक्ट्रेस ने दिखाई बेटी की पहली झलक

100 दिन बाद हॉस्पिटल से घर आई प्रियंका-निक की नन्ही परी

100 दिन बाद हॉस्पिटल से घर आई प्रियंका-निक की नन्ही परी, एक्ट्रेस ने दिखाई बेटी की पहली झलक

मुंबई: 8 मई यानि मदर्स डे का दिन। ये दिन यूं तो सभी मांओं और उनके बच्चों के लिए खास था बाॅलीवुड(Bollywood) एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लिए इस दिन के मायने अलग हैं। इस खास दिन प्रियंका(Priyanka) ने पहली बार अपनी लाडो  मालती मैरी चोपड़ा जोनस को गले लगाया। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार अपनी नन्हीं परी से फैंस को रूबरू करवाया। बेटी के साथ तस्वीर शेयर कर प्रियंका ने बताया कि उनकी बेटी समय से पहले पैदा हुई थी और 100 दिनों से एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में थी। ऐसे में प्रियंका ने बेटी को अस्पताल से घर लाने के बादपहली बार उसके साथ एक फोटो शेयर की।

शेयर की तस्वीर में प्रियंका(Priyanka और निक जोनस अपनी नन्हीं परी के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जहां प्रियंका बेटी को सीने से लगाए नजर आ रही हैं। वहीं निक अपनी लाडो का हाथ थामें उसे बेहद प्यार से निहार रहे हैं। प्रियंका के चेहरे पर पहली बार अपनी बेटी को गले लगाने का सुकून साफ झलक रहा है। हालांकि इस तस्वीर में उन्होंने बेटी का चेहरा छुपिया हुआ है।  उन्होंने एक स्टीक से बेटी का फेस कवर कर दिया है।

प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-'इस मदर्स डे पर हम मदद नहीं कर सकते हैं लेकिन पिछले कुछ महीनों और खुशियों महसूस करते हैं, जिसे अब हम जानते हैं इतने सारे लोगों ने भी अनुभव किया है। एनआईसीयू में 100 से ज्यादा दिनों के बाद हमारी नन्ही बेटी आखिरकार घर आ गई है।'

देसी गर्ल ने आगे लिखा-'हर परिवार की जर्नी अलग होती है और इसके लिए एक निश्चित स्तर के विश्वास की आवश्यकता होती है और जबकि हमारे कुछ महीने चैलेंजिंग रहे थे पीछे मुड़कर देखते हैं तो ये साफ दिखाई देता है कि हर पल कितना कीमती और पूर्ण है। हम बहुत खुश हैं कि हमारी छोटी लड़की आखिरकार घर आ गई है।'

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka) ने बेटी की ट्रीटमेंट और देखभाल करने वाले डॉक्टर्स और अन्य लोगों का भी आभार जताया। उन्होंने लिखा- 'रेडी चिल्ड्रन ला जोला और सीडर सिनाई, लॉस एंजिल्स में हर डॉक्टर, नर्स और स्पेशलिस्ट को धन्यवाद देना चाहते हैं जो निस्वार्थ भाव से हर कदम पर उनके साथ थे।हमारा अगला चैप्टर अब शुरू होता है और हमारी बेबी सच में एक बदमाश है। चलो इसे एमएम! मम्मी और पापा तुमसे प्यार करते हैं।'

वहीं निक जोनस ने भी वहीं तस्वीर शेयर कर प्रियंका को मदर्स-डे विश किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा-'सभी अविश्वसनीय माताओं और देखभाल करने वालों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं,लेकिन मैं अपनी अविश्वसनीय पत्नी प्रियंका चोपड़ा को उनके पहले मातृ दिवस पर विशेष मातृ दिवस की शुभकामनाएं कहना चाहता हूं। उन्होंने आगे लिखा- बेब आप मुझे और हर तरह से प्रेरित करती हैं और आप इस नई भूमिका को इतनी आसानी और स्थिरता के साथ ले रही हैं। मैं आपके साथ इस यात्रा पर होने के लिए बहुत आभारी हूं। आप पहले से ही एक अविश्वसनीय मां हैं। मातृ दिवस की शुभकामनाएं। मैं तुमसे प्यार करता हूं।'

वैसे प्रियंका(Priyanka और निक ने जनवरी 2022 में बेटी के जन्म का ऐलान किया था। दोनों ने बताया था कि उनकी बेटी का जन्म सरोगेसी से हुआ है।