President Draupadi Murmu On Salary Package: कैसा है आपका सैलरी पैकेज? सुन लीजिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ये बातें

कैसा है आपका सैलरी पैकेज? मन में आते हैं ऐसे ख्याल; फिर तो आप जरूर सुन लीजिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ये बातें, Video खूब देखा जा रहा

President Draupadi Murmu On Salary Package

President Draupadi Murmu On Salary Package

President Draupadi Murmu On Salary Package : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (India President) बीते मंगलवार को हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र दौरे पर थीं| यहां उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT Kurukshetra) के 18वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया| इस प्रोग्राम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शिरकत से ज्यादा उनकी बातें विशेष थीं| उनकी ये बातें करियर (Career) चुनने वाले हर व्यक्ति को सुननी चाहिए|

दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सैलरी पैकेज (Salary Package) और सफलता (Success) को लेकर कुछ बातें कहीं| राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि, आजकल देखने में आ रहा है कि शिक्षा और डिग्री का मतलब अधिक से अधिक पैसे कमाना यानि अधिक सैलरी पैकेज पाना हो गया है| जिसके पास अधिक सैलरी पैकेज होगा| उसको सफल माना जाएगा| राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सैलरी पैकेज का ज्यादा होना अपनेआप में अच्छी बात है लेकिन इसका सफलता से कोई ताल्लुक नहीं है और मेरी ये खास सलाह है कि सैलरी पैकेज से सफलता का आंकलन कभी नहीं करना चाहिए|

कम सैलरी पैकेज वाले कमजोर नहीं

मुर्मू ने कहा कि यह कतई नहीं समझना चाहिए कि जिसको सैलरी पैकेज कम मिल रहा है उसके पास योग्यता नहीं है या वह सफल नहीं है और कमजोर है| राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि, हमें पारम्परिक धारणाओं और सामजिक दवाबों में सीमित नहीं रहना है| हमें खुद सोचना है कि हम क्या कर सकते हैं और हम क्या करना चाहते हैं| राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सभी को केवल वही करियर चुनना चाहिए| जिसमें वह संतुष्ट हों और उन्हें सार्थकता का अनुभव हो|

वीडियो