प्रेमानंद महाराज की अचानक बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द, अस्पताल में भर्ती
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

प्रेमानंद महाराज की अचानक बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द, अस्पताल में भर्ती

Premanand Maharaj Health Update

Premanand Maharaj Health Update

वृंदावन। (Premanand Maharaj Vrindavan) प्रख्यात संत प्रेमानंद की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत पर शिष्यों ने उन्हें रामकृष्ण मिशन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों की टीम संत प्रेमानंद का गहन परीक्षण कर रही है।

राधावल्लभीय संप्रदाय के संत प्रेमानंद की शुक्रवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ी। शाम करीब 7 बजकर 15 मिनट पर संत प्रेमानंद के अनुयायी उन्हें लेकर रामकृष्ण मिशन पहुंचे। जहां अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने संत प्रेमानंद का गहन परीक्षण शुरू कर चिकित्सीय राहत देना शुरू कर दिया।

सीने में दर्द के कारण अस्पताल में कराया गया भर्ती

संत प्रेमानंद के बारे में बताया कि शाम को अचानक उनके सीने में दर्द उठा और ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। ऐसे में संत के अनुयायी तत्काल उन्हें लेकर रामकृष्ण मिशन पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है की हालात सामान्य है। संत प्रेमानंद किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी डायलिसिस भी होती रहती है।

बावजूद, इसके रात दो बजे वे अपने निज आवास श्रीकृष्ण शरणम् से पैदल ही रमणरेती स्थित राधाकेलि कुंज आश्रम पहुंचते हैं और देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन देने के साथ आध्यात्मिक प्रवचन भी करते हैं। संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए रात एक बजे से ही सड़क पर हजारों श्रद्धालु उमड़ते हैं।