Political Campaign By Condom- कंडोम से हो रहा चुनाव प्रचार; इन 2 पार्टियों का नाम और चिन्ह पैकेट्स पर

कंडोम से हो रहा चुनाव प्रचार; लोगों के बीच बंट रहे पैकेट्स, इन दो पार्टियों का नाम और चिन्ह ऊपर, लोग बोले- शराब-पैसों के बाद अब ये

Political Campaign By Condom In Andhra Pradesh Lok Sabha Chunav 2024

Political Campaign By Condom In Andhra Pradesh Lok Sabha Chunav 2024

Political Campaign By Condom: चुनाव जीतने के लिए राजनीति में बहुत से हथकंडे अपनाए जाते हैं। ज्यादा वोट पाने के लिए राजनीतिक पार्टियां कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। अक्सर पता चलता है कि फला-फला पार्टी ने वहां लोगों के बीच पैसे बांटे या शराब की बोतलें बांटी गईं या फिर राशन और अन्य सामान बंटवा दिया। ताकि लोग लुभा जायें और अपना वोट उस पार्टी को ही दें। लेकिन पार्टियां वोटों के लालच में लोगों को कंडोम बांटने तक पहुंच जाएंगी। यह नहीं सोचा गया था। चुनाव प्रचार के जरिए में अब पैसों और शराब की बोतलों के साथ कंडोम के पैकेट्स भी शामिल हो गए हैं। पार्टियां लोगों के बीच कंडोम बांट रहीं हैं।

दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश में कंडोम के जरिए चुनाव प्रचार करने का हैरानजनक मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां लोगों को कंडोम के पैकेट्स बांटे जा रहे हैं। कंडोम के इन पैकेट्स पर प्रदेश की सत्ता पर काबिज YSR कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी TDP दोनों का नाम है और साथ ही चुनाव चिन्ह भी छपा है। यानि पार्टियों द्वारा विशेष रूप से अपने ब्रांड के कंडोम लोगों के बीच लाये गए हैं ताकि उनकी ब्रांडिंग हो जाये। फिलहाल, दोनों ही पार्टियों के नाम और चिन्ह वाले कंडोम के पैकेट्स लोगों के बीच देखे जा रहे हैं। वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को कंडोम के पैकेट्स बांट रहे हैं।

Political Campaign By Condom In Andhra Pradesh Lok Sabha Chunav 2024

 

दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर सवाल कर रहीं

दोनों पार्टियों के कंडोम सामने आने से जहां सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक लोग सवाल उठा रहे हैं तो वहीं दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर सवाल कर रहीं हैं। सत्ताधारी YSR कांग्रेस ने कहा कि आख़िरकार चुनाव प्रचार के लिए इतना पागलपन! TDP कितना गिरेगी? उसके द्वारा लोगों को कंडोम बांटे जा रहे हैं। YSR कांग्रेस ने कहा कि टीडीपी का यह चुनाव प्रचार कंडोम बांटने तक रुकेगा या आगे टीडीपी वाले लोगों के बीच वियाग्रा भी बांटने लगेंगे? YSR कांग्रेस के इस सवाल पर TDP ने भी YSR कांग्रेस का एक वीडियो शेयर किया है।

लोग क्या बोले?

वहीं लोगों का कहना है आज जिस तरह से कंडोम राजनीतिक अभियान का नया उपकरण बन रहा है, उससे यह समझ नहीं आता है कि राजनीति में कंडोम की क्या भूमिका है? लोगों ने कहा कि चुनाव प्रचार उपकरण के रूप में कंडोम का उपयोग करने वाली राजनीतिक पार्टियों से क्या समझा जाये? क्या यह उचित है?