पिंजौर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले ऑटो चालकों पर पुलिस का एक्शन, 20 के चालान काटे

पिंजौर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले ऑटो चालकों पर पुलिस का एक्शन, 20 के चालान काटे

1000271009

Police take action against auto-rickshaw drivers

अर्थ प्रकाश ब्यूरो, पिंजौर, पंचकूला, 26 जुलाई 2026 :  Police take action against auto-rickshaw drivers, पिंजौर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और अवैध पार्किंग से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पंचकूला पुलिस ने ऑटो चालकों के खिलाफ सख्ती बरती।

सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की अगुवाई में आज विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वाले 20 ऑटो चालकों के चालान काटे गए।

पुलिस ने बताया कि बिना नंबर प्लेट, अवैध पार्किंग और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले ऑटो चालकों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ऑटो चालकों को हिदायत दी गई कि वे निर्धारित स्टैंड पर ही वाहन खड़े करें और बीच सड़क पर सवारियां बैठाकर यातायात बाधित न करें।

एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। 
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि सुरक्षित और जाम-मुक्त पंचकूला बनाना है।