पुलिस ने चाकू की नोक पर लूटमार करने वाले नाबालिग सहित दो काबू
Police Arrested Two People
इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम को फिर बड़ी कामयाबी।
पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से शहर के विभिन्न स्थानों से छीने गए कुल 12 मोबाइल फोन,एटीएम कार्ड,अपराध में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल, पर्स और नकदी बरामद।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police Arrested Two People: यूटी साउथ डिविजन का अहम थाना माने जाने वाली थाना 31 पुलिस को फिर उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस ने एरिया से चाकू की नोक पर लूटमार करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।पकड़े गए आरोपियो की पहचान हल्लो माजरा निवासी 19 वर्षीय आशुतोष के रूप में हुई है।पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से शहर के विभिन्न स्थानों से छीने गए कुल 12 मोबाइल फोन,एटीएम कार्ड,अपराध में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल, पर्स और नकदी बरामद की है।जानकारी के अनुसार पता चला कि पुलिस को गुप्त सूचना और टेक्निकल तकनीक के जरिए पता चला था कि एरिया से चाकू की नोक पर लूटमार करने वाले आरोपी एरिया में सक्रिय है।मामले को गंभीरता से लेते हुए और यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने आरोपियो को धर दबोच लिया।और मामले को सुलझा लिया।बता दे कि थाना 31 के प्रभारी की टीम ने इससे पहले भी कई अहम महत्वपूर्ण मामलों को सुलझ चुकी है। और आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। यूटी पुलिस के आला अधिकारियों के दिशा निर्देशों के चलते थाना पुलिस का अभियान लगातार इसी तरह जारी रहेगा। उनका कहना है कि अगर किसी भी शातिर अपराधी ने एरिया में किसी भी आपराधिक वारदात या फिर नशीले पदार्थों की तस्करी की तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
क्या था मामला।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हिमाचल के जिला कांगड़ा निवासी वरुण कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में ड्राइवर की नौकरी करता है। 11। फरवरी को वह बस में दिल्ली से हिमाचल प्रदेश अपने घर जा रहा था।जब वह चंडीगढ़ पहुंचा और ट्रिब्यून चौक पर बस से उतरकर वह पेट्रोल पंप सेक्टर 31 चंडीगढ़ पहुंचा।इसी बीच तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने उसे पकड़ लिया और उससे मारपीट शुरू कर दी।एक युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू तान दिया और दूसरे युवक ने जबरदस्ती उसका पर्स निकाल लिया।जिसमें वोटर कार्ड,पीएनबी एटीएम, मोबाइल फोन और नकदी थी।और फिर वहां से भाग गए। उस दिन, वह अपने घर गया था। क्योंकि उसके पिता का ऑपरेशन होना था। जिसने पुलिस को 15 फरवरी को उसकी लिखित शिकायत पर पुलिस थाना 31 ने तुरंत मामले में कारवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने जांच के दौरान आरोपी हल्लो माजरा निवासी 19 वर्षीय आशुतोष और उसके नाबालिग 17 वर्षीय साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी नाबालिग के कब्जे से पीड़ित का पीएनबी एटीएम कार्ड बरामद किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी आशुतोष के खिलाफ पहले भी थाना 31 में दो अलग अलग मामले दर्ज पाए गए हैं।