पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में नाबालिग समेत 9 आरोपियों को किया काबू
Police Apprehended Nine Accused
इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम को फिर एक बड़ी कामयाबी।
पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से डंडा और चाकू बरामद।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police Apprehended Nine Accused: यूटी साउथ वेस्ट डिविजन हरदम से मुस्तैद रहने वाली थाना 39 पुलिस को फिर आज उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस ने गुंडागर्दी कर हत्या के प्रयास के मामले में नाबालिग समेत 9 आरोपियों को काबू किया है।पकड़े गए आरोपियो कि पहचान सैक्टर 56 निवासी 20 हिमांशु उर्फ विशाल,19 वर्षीय उदय,23 वर्षीय जसबीर सिंह उर्फ संघा,19 वर्षीय हरप्रीत सिंह उर्फ शिवा,19 वर्षीय तुषार,21 वर्षीय डीएमसी सैक्टर 38 निवासी सचिन,19 वर्षीय कृष और 21 वर्षीय हरप्रीत सिंह उर्फ हरमन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से वारदात के समय इस्तेमाल डंडा और चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने मामले में पकड़े गए 8 आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया।अदालत ने आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ शिवा और कृष को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने रिमांड के दौरान पकड़े गए दो आरोपियों से और भी अहम जानकारियां हासिल करनी है। जानकारी के अनुसार पता चला कि थाना 39 पुलिस की टीम को गुप्त सूचना और टेक्निकल तकनीक के जरिए पता चला था कि एरिया में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी एरिया में सक्रिय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और यूटी पुलिस के एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ साउथ वेस्ट डिविजन धीरज कुमार की सुपरविजन में थाना 39 पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने उक्त आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले को जल्द सुलझा लिया।
क्या था मामला।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सैक्टर 56 निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि 3 जून को वह अपने बहनोई का जन्मदिन पार्क के पीछे चार मंजिल क्वार्टर सेक्टर 56, चंडीगढ़ में मना रहे थे। समय करीब रात 10 बजे कब होगा। इसी दौरान शिवा,कृष,और अन्य 10 से 12 अज्ञात युवक दोस्त वहां आए।उन पर चाकू,तलवार/गंडाशी और लाठियों से हमला कर दिया।जब रिकी ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर भी चाकू और तलवार/गंडाशी से हमला कर दिया। फिर उन्होंने उन सबको धमकाया और वहां से भाग गए। इस हमले में रिकी गंभीर रूप से घायल हो गया था।और उसे इलाज के लिए जीएमसीएच सेक्टर 32 ले जाया गया। उसने कथित शिवा, कृष, ऋषि, और अन्य 10-12 अनजान दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी।
पिछला क्रिमिनल रिकॉर्ड:
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ शिवा के खिलाफ पहले भी थाना भंगटपारा, मोहाली में धारा 323,324,341,382,148,149 आईपीसी के तहत,39 थाना में धारा 61-1-14 एक्साइज एक्ट के तहत और फेज एक मोहाली में धारा 302, 307, 323, 148, 149 आईपीसी के तहत मामला दर्ज पाया गया है।
पुलिस ने एरिया में अपराधिक वारदातों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही।
जानकारी के अनुसार थाना 39 पुलिस की टीम एरिया में वारदातों काे अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है।वही थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार का कहना है कि अगर किसी भी अपराधी ने एरिया में किसी भी वारदात या फिर नशीले पदार्थों की सप्लाई की तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यूटी पुलिस के आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते थाना 39 पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने हाल ही में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाली दो आरोपी महिलाओं को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है।