पुलिस ने स्ट्रीट लाइट लगाने वाले इलेक्ट्रिक कॉन्टैक्टर चोरी के मामले में आरोपी को किया काबू

पुलिस ने स्ट्रीट लाइट लगाने वाले इलेक्ट्रिक कॉन्टैक्टर चोरी के मामले में आरोपी को किया काबू

Police Apprehend Accused in Streetlight Theft Case

Police Apprehend Accused in Streetlight Theft Case

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 9 इलेक्ट्रिक कॉन्टैक्टर बरामद।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी साउथ वेस्ट डिविजन की थाना 39 पुलिस ने लाइट पॉइंट पर स्ट्रीट लाइट लगाने वाले इलेक्ट्रिक कॉन्टैक्टर चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के जिला मोहाली निवासी 21 वर्षीय रामाधार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कब्जे से 9 इलेक्ट्रिक कॉन्टैक्टर बरामद किए हैं। आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। जानकारी के अनुसार पता चला कि थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम को गुप्त सूचना और टेक्निकल तकनीक के जरिए पता चला कि चोरी करने वाला आरोपी एरिया में सक्रिय है। पुलिस की टीम ने कर्मियों की मदद से उसे गिरफ्तार किया। मामला सुलझा गया।

क्या था मामला

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सैक्टर 41 निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एमसी ऑफिस सेक्टर 17, चंडीगढ़ में इलेक्ट्रीशियन के तौर पर काम करता है। 03 जून 26 को वह स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए सेक्टर 37 चंडीगढ़ आया था। तब उसने देखा कि सेक्टर 37/41 लाइट पॉइंट पर स्ट्रीट लाइट लगाने वाले कई कॉन्टैक्टर गायब थे। मौके पर जेई को बुलाया गया। उन्होंने पुलिस की मदद से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए तुरंत उसे गिरफ्तार कर मामले में 9 इलेक्ट्रिक कॉन्टैक्टर बरामद किए।