PM मोदी ने विपक्ष की बैठक को बताया कट्टर भ्रष्टाचारियों का सम्मेलन, बोले- एक चेहरे पर कई चेहरे
BREAKING
पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे

PM मोदी ने विपक्ष की बैठक को बताया कट्टर भ्रष्टाचारियों का सम्मेलन, बोले- एक चेहरे पर कई चेहरे

PM Modi

PM Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विपक्षी दलों की बैठक को लेकर हमला बोला। विपक्षी दलों की बैठक पर पीएम ने शायराना अंदाज में कहा कि एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं कुछ लोग।

परिवारवाद पर पीएम मोदी का हमला

पीएम मोदी ने परिवारवाद की राजनीति पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग देश के लोकतंत्र को और देश के संविधान को अपना बंधक बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इनके लिए मैं यही कहना चाहूंगा कि नफरत है, घोटाले हैं, तुष्टिकरण है, मन काले हैं।

विपक्षी दलों की बैठक पर पीएम का निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि इनके (विपक्षी दल) लिए देश का विकास मायने नहीं रखता है। इनके लिए परिवार का विकास मायने रखता है। उन्होंने कहा कि इनके लिए फैमिली फर्स्ट है। उन्होंने कहा कि इन परिवारवादी पार्टियों ने देश के युवाओं के साथ न्याय नहीं किया है। इनका एक ही एजेंडा है, अपना परिवार बचाओ।

पीएम ने कहा कि लंबे समय तक भारत में विकास का दायरा कुछ बड़े शहरों और कुछ क्षेत्रों तक सीमित रहा। उन्होंने कहा कि कुछ दलों की स्वार्थ भरी राजनीति के कारण विकास का लाभ देश के दूर-दराज वाले इलाकों तक पहुंचा ही नहीं।

2024 में होगी हमारी वापसीः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के लोग 2024 के चुनाव में फिर एक बार हमारी सरकार वापस लाने का मन बना चुके हैं, निर्णय ले चुके हैं। ऐसे में भारत की बदहाली के जिम्मेदार कुछ लोग अपनी दुकान खोलकर बैठ गए हैं।

पोर्ट ब्लेयर में एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का शुभारंभ

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया।

यह पढ़ें:

राहुल गांधी के लिए यह तारीख अहम; सुप्रीम कोर्ट का आएगा फैसला, पूरा मैटर समझिए

बाढ़ से हो सकती है डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियां, सरकार निपटने को है तैयार 

जम्मू-कश्मीर में लगे भूकंप के झटके, तीव्रता रही 3.8