PM Modi in Bhopal| भोपाल में पीएम मोदी, कांग्रेस पर डायरेक्ट बड़ा अटैक, कार्यकर्ता महाकुंभ में बोले- अगर उन्हें मौका मिला तो बड़ा नुकसान होगा

PM Modi का कांग्रेस पर डायरेक्ट बड़ा अटैक VIDEO; बोले- अगर उस पार्टी को मौका मिला तो तबाही और बर्बादी होगी, और क्या-क्या कहा? सब सुनिए

PM Modi Address Karyakarta Mahakumbh in Bhopal MP Election 2023

PM Modi in Bhopal: मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल जोरों पर हैं। वर्तमान में सत्ता में मौजूद बीजेपी एक बार फिर अपनी सरकार बनाने के लिए फिजा तैयार कर रही है। खुद पीएम मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। सोमवार को पीएम मोदी भोपाल पहुंचे और यहां उन्होने बीजेपी के कार्यक्रम 'कार्यकर्ता महाकुंभ' को संबोधित किया। जहां इस महाकुंभ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर डायरेक्ट बड़ा अटैक कर दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि, मध्य प्रदेश में आजादी के बाद कांग्रेस का लंबे समय तक शासन रहा और कांग्रेस के पूरे शासन में प्रदेश के अंदर सिर्फ कूनीति, कुशासन, करप्शन और अभाव ही देखा गया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने समर्थ संपन्न प्रदेश को बीमारू बना दिया। यहां के युवाओं ने कांग्रेस के जमाने की खराब कानून व्यवस्था नहीं देखी है। खस्ताहाल सड़कें नहीं देखी है। युवाओं ने अंधेरे में जीने को मजबूर गांव और और शहर नहीं देखे हैं।

लेकिन जबसे मध्य प्रदेश में बीजेपी आई तबसे बीजेपी ने अपने हर कार्यकाल में मध्य प्रदेश को नई ऊर्जा के साथ ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है। इसलिए यहां के युवाओं ने बीजेपी का सुशासन ही देखा है। हर तरफ विकास होते हुए देखा है। युवाओं ने शिक्षा के उभरते केंद्र के रूप में देखा है। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले चुनाव बहुत अहम हैं। हमें ध्यान रखना है कि मध्य प्रदेश में विकास का जो रास्ता बनाया गया है उससे विकास की गाड़ी उतरे नहीं, भटके नहीं, अटके नहीं...

कांग्रेस राजस्थान में सिर्फ बर्बादी लाई

पीएम मोदी ने कहा कि, हम अपने आसपास देख रहे हैं कि कैसे जब राजस्थान में कांग्रेस को मौका मिला तो वह सिर्फ बर्बादी लाई। महाराष्ट्र में कांग्रेस ने गठबंधन में शामिल होकर लूट को अपना नंबर वन काम बना लिया। पीएम मोदी ने कहा कि, मध्य प्रदेश के विकास के लिए अगले कुछ साल बहुत अहम हैं। आज पूरी दुनिया से भारत में निवेश आ रहा है। ये समय मध्य प्रदेश को विकसित बनाने का है। इतने महत्वपूर्ण समय में अगर हजारों करोडों के घोटालों का इतिहास रचने वाली कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा। कांग्रेस अगर आ गई तो वह एक बार फिर से मध्य प्रदेश की पहले जैसी हालत कर देगी। प्रदेश को फिर से बीमारू बना देगी और विकास की यात्रा ठप होकर तबाही और लूट की ओर चली जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस के पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है। कांग्रेस जंग लगा हुआ वो लोहा है जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। अब कांग्रेस में न देखने का सामर्थ बचा है और न ही देश हित को समझने का। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश से निकले अनेक महान लोगों ने बीजेपी को यहां तक पहुंचाया है। उनका त्याग बीजेपी के हर कार्यकर्ता को प्रेरित करता है। इसलिए मध्य प्रदेश सिर्फ बीजेपी के विचार का नहीं, विकास के विजन का भी महत्वपूर्ण विजन केंद्र है। जब भारत अपनी नई विकास यात्रा पर निकला है तब इस विकास यात्रा में मध्य प्रदेश की भूमि की भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है। मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार के लगभग 20 साल पूरे हो गए हैं। यानि जो युवा इस बार के चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे। उन्होंने बीजेपी की सरकार को ही देखा है। ये युवा सौभाग्यशाली हैं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस का वो बुरा शासन नहीं देखा है। उनकी बुराइयाँ नहीं देखी हैं।