Pitbull Attack on Child in Ghaziabad: पिटबुल कुत्ते का फिर खौफनाक कारनामा, पार्क में खेल रहे बच्चे का चेहरा चबाया
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Pitbull Attack: पिटबुल कुत्ते का फिर खौफनाक कारनामा, पार्क में खेल रहे बच्चे का चेहरा चबाया, करीब 125 टांके लगाए गए

Pitbull Attack on Child in Ghaziabad

Pitbull Attack on Child in Ghaziabad

Pitbull Attack on Child in Ghaziabad : पिटबुल कुत्ते के हमले की खबरें आएदिन सामने आ रही हैं और लोग बुरी तरह से घायल हो जा रहे हैं| कइयों को तो जिंदगी और मौत से भी लड़ना पड़ रहा है| वहीं, अब एक ऐसी ही ताजी खबर दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के संजय नगर से सामने आई है| जहां बीते वीरवार को पार्क में खेल रहे करीब 10 साल के एक बच्चे पर पिटबुल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया|

यह पढ़ें - हरियाणा में पिटबुल कुत्ते का खून-खराबा! महिला का सिर अपने मुंह में रख लिया, इसके बाद की तस्वीर जिसने भी देखी, वह कांप गया

पिटबुल ने बच्चे के चेहरे को चबाया| बड़ी मुश्किल से किसी तरह बच्चे को कुत्ते से छुड़ाया जा सके और उसे अस्पताल ले जाया| जहां उसके चेहरे पर डॉक्टरों को करीब 125 टांके लगाने पड़े| अब आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि पिटबुल का हमला कितना खतरनाक था| बच्चे की जान भी जा सकती है| पिटबुल बच्चे का चेहरा खा भी सकता था|

बताया जाता है कि, बच्चा पार्क में बड़े आराम से खेल रहा था लेकिन इसी बीच एक लड़की अपने इस पालतू कुत्ते को लेकर पार्क में पहुंच गई| किसी को यह अंदाजा नहीं था कि पिटबुल इस तरह से हमला कर देगा|

देखें वीडियो


एनसीआर में खूब काट रहे कुत्ते

ध्यान रहे कि, यह तो पिटबुल का मामला है लेकिन इससे पहले हाह ही में गाजियाबाद और नोएडा से पालतू कुत्तों द्वारा लोगों को काटने के दो मामले सामने आ चुके हैं| गाजियाबाद में एक महिला लिफ्ट के अंदर अपना कुत्ता लेकर घूम रही थी| इसी बीच लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे को उसने काट लिया था| इसके अलावा नोएडा में एक युवक में अपने पालतू कुत्ते को लेकर लिफ्ट में मौजूद था| युवक के कुत्ते ने एक डिलिवरी बॉय को काट लिया था|

पिटबुल बेहद खतरनाक कुत्ता, फिर भी पालन बंद नहीं कर रहे लोग

कुत्तों की नानाप्रकार की प्रजातियां हैं| जहां कुछ प्रजाति ऐसी भी हैं कि वह बेहद ही आक्रामक हैं| किसी इंसान को मारकर ही दम ले सकती हैं| इन्हीं प्रजाति में एक है पिटबुल प्रजाति| पिटबुल कुत्ता बेहद खतरनाक होता है| यह ऐसा कुत्ता है जो अपने आक्रामक स्वाभाव में ही रहता है| इसकी आक्रामकता ऐसी है कि यह किसी इंसान को नोच-नोचकर खा जाए| आपने अबतक इसी कुत्ते द्वारा किसी को नुकसान पहुंचाने के बारे में ज्यादा सुना होगा| लेकिन लोग फिर भी ऐसे कुत्ते पालना बंद नहीं करते|