Phone recovered from prisoner in Patiala's Central Jail
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पटियाला की सेंट्रल जेल में कैदी के पास से फोन बरामद, जेल वार्डर गिरफ्तार

Phone recovered from prisoner in Patiala's Central Jail

Phone recovered from prisoner in Patiala's Central Jail

Phone recovered from prisoner in Patiala's Central Jail- पटियाला। पुलिस ने पटियाला की सेंट्रल जेल के एक जेल वार्डर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जेल के भीतर मोबाइल इस्तेमाल कर रहे एक कैदी की कॉल डिटेल के आधार पर जेल वार्डर को गिरफ्तार किया है।  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस वार्डर ने 15 हजार रुपये लेकर मोबाइल उपलब्ध कराया था। साथ ही, जिन व्यक्तियों से इस कैदी ने फोन पर बातचीत की थी, उनके खिलाफ भी मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

पटियाला की सेंट्रल जेल में अचानक चेकिंग की गई। इसके दौरान एक कैदी अमृतपाल सिंह के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब इस फोन की जांच की गई, तो पता चला कि जेल का ही कर्मचारी संदीप सिंह इस मोबाइल को उपलब्ध कराने में शामिल था। इसके बाद, पुलिस ने जेल कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना त्रिपड़ी के एसएचओ प्रदीप सिंह बाजवा ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस फोन पर बात करने वाले उसके पारिवारिक सदस्यों को भी इस मामले में शामिल किया जाएगा। साथ ही, प्रॉपर्टी को भी जब्त किया जा सकता है, क्योंकि यह व्यक्ति पहले ही एनडीपीएस एक्ट के मामलों में नामजद है। इस संबंध में जेल के ही एक अन्य कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है।