Peru: Bus full of passengers fell into ditch, 24 people died tragically
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

पेरू: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 24 लोगों की दर्दनाक मौत

Peru: Bus full of passengers fell into ditch

Peru: Bus full of passengers fell into ditch, 24 people died tragically

पेरू: पेरू के हुआनक्वेलिका क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल थे। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार को स्थानीय समयानुसार करीब 1:30 बजे चुर्कम्पा प्रांत के पहाड़ी इलाके में हुई। 

हादसे में घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। समाचार प्रसारक रेडियो प्रोग्रामस डेल पेरू ने चुरकम्पा इंटीग्रेटेड हेल्थ नेटवर्क का हवाला देते हुए बताया कि पीड़ितों में नाबालिग भी शामिल हैं। घायलों को हुआनकायो, पम्पास और अयाकुचो शहरों के अस्पतालों में ले जाया गया। एंको जिले के मेयर मैनुअल ज़ेवलोस ने रेडियो स्टेशन को बताया कि क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण सड़क कम से कम एक महीने से क्षतिग्रस्त हो गई है।