श्राद्ध कर दिया
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

श्राद्ध कर दिया

Performed Shraddha

Performed Shraddha

 अपने लिए एक शर्ट ले ली जाए,
       पिता ने ऐसा विचार किया.
    फिर बेटे का जन्मदिन याद आया,
     पिता ने अपनी शर्ट के विचार का
????       श्राद्ध कर दिया.

    सारा दिन खटती माँ की आँखें,
       नींद से बोझल हो रही थीं.
     तभी उसने बेटे के बुखार को 
    महसूस किया, और माँ ने फौरन 
             अपनी नींद का 
    ????????      श्राद्ध कर दिया.

   फटा हुआ जर्जर बैग पीठ पर लादे,
      पिता ने नए बैग का स्वप्न देखा.
         फिर बेटे के कॉलेज का ...
          खर्च याद आया, पिता ने 
           अपने नए बैग के स्वप्न का 
????          श्राद्ध कर दिया.

     हमेशा पीठ दर्द की शिकायत थी,
   माँ ने वाशिंग मशीन का ख्वाब देखा.
     बेटे की स्मार्टफोन की जिद देख,
    माँ ने वाशिंग मशीन के ख्वाब का 
????????       श्राद्ध कर दिया.

   पिता की चप्पल जर्जर हालत में थी,
     नए जूते खरीदने का मन बनाया.
   लेकिन .. बेटे के स्पोर्ट शूज के लिए,
    पिता ने अपने जूतों के ख्वाब का
????      श्राद्ध कर दिया.

      अब पिता वृद्धाश्रम में है,
  और माँ .. स्वर्गवासी हो चुकी है.
       बेटे के भविष्य के लिए,
      जीवन में न जाने कितने श्राद्ध
             उन्होंने कर दिए.

        कुछ साल बाद बेटा 
   माँ-बाप का श्राद्ध कर रहा था.
 पिंड बनाकर पत्तों पर रख रहा था.
         आ-आ कहकर 
      कौओं को बुला रहा था.
  तभी दो कौए वहाँ पहुँचे, और 
      खुशी-खुशी पिंड खाने लगे.

               मृत्यु के बाद भी, 
       बेटे की खुशी की खातिर,
      दोनों ने अपने आत्मसम्मान का 
 ????????       श्राद्ध कर दिया.

 ★
            एक पिता ....
     अपनी मौत से नहीं डरता,
   उसे हमेशा यही फ़िक्र रहती है , कि
              उसके न रहने पर 
        उसके बच्चों का क्या होगा ?

      धरती पर रूप माँ-बाप का,
         उस विधाता की पहचान है.

    माँ बाप के चरणो में स्वर्ग है
 माँ बाप को कभी भी बच्चे की तरफ से कोई तकलीफ नही देनी चाहिए, जो बच्चा अपने माँ बाप की इज्जत नही करता वो अपने जीवन कभी खुश नही रह सकता