The people of the state are unhappy with the Congress and the BJPराज्य के लोग कांग्रेस और भाजपा से नाखुश हैं, एक पार्टी के समर्थकों ने उनसे नाता तोड़ लिया है: अ
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

कांग्रेस और भाजपा से प्रदेश की जनता दुखी, एक पार्टी की जनता ने दुकान बंद की: अभय ने साधा निशाना

abght

The people of the state are unhappy with the Congress and the BJP


इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को फतेहाबाद में सिरसा रोड स्थित सेतिया पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अभय चौटाला ने की। इस अवसर पर पार्टी के संरक्षक प्रो. संपत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, शेर सिंह बड़शामी, महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, प्रदेश प्रधान महासचिव गौरव संपत सिंह, रानियां विधायक अर्जुन चौटाला, डबवाली विधायक आदित्य चौटाला, पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में देशभर से पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और हलका स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इनेलो जिला कार्यकारिणी की ओर से प्रधान बीकर सिंह हड़ौली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला को पगड़ी पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप

अभय चौटाला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार “दोनों हाथों से जनता को लूटने” में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर भाजपा नेता अवैध कालोनियां काटकर जेबें भर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दीन दयाल उपाध्याय योजना के नाम पर सस्ते प्लॉट देने का झांसा देकर लोगों को ठगा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने में कांग्रेस की बड़ी भूमिका रही है। “बापू-बेटे की जोड़ी” पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जमीन घोटाले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा संज्ञान लिया जाना इस बात का प्रमाण है कि सरकार की नीतियां गलत हैं।

बेरोजगारी और नशे पर चिंता

INLD प्रमुख ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है और नशे ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस से लोग दुखी हैं, भाजपा से परेशान हैं और एक अन्य पार्टी तो “राजनीतिक रूप से बंद” हो चुकी है। ऐसे में जनता की उम्मीदें अब इनेलो से जुड़ रही हैं।

2029 में सरकार बनाने का दावा

अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पुराने कार्यकर्ताओं को दोबारा पार्टी से जोड़ें और जनता के बीच जाकर संघर्ष करें। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर 2029 में इनेलो एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला का आशीर्वाद पार्टी को मिलता रहा, वैसे ही अब प्रो. संपत सिंह के अनुभव और मार्गदर्शन से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।